शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP heatwave अलर्ट जारी, प्रयागराज बना ‘तंदूर’, लखनऊ-Delhi में भी 40 पार पारा; जानिए कब होगी बारिश

उत्तर भारत में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यूपी, दिल्ली, एमपी, बिहार और झारखंड में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है और बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

by Mayank Yadav
जून 8, 2025
in Latest News, मौसम
Heatwave
Share on FacebookShare on Twitter

UP heatwave: उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज में तापमान 44°C तक पहुंच चुका है, जबकि लखनऊ में 40°C पार हो गया है। राजधानी दिल्ली में भी पारा 40°C से ऊपर रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं, जिससे लू का असर और तेज़ हो सकता है। हालांकि, 11 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। पूर्वी यूपी और झारखंड में हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है।

प्रयागराज बना सबसे गर्म ज़िला, 44 डिग्री तापमान

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज फिलहाल सबसे गर्म ज़िले के रूप में सामने आया है। शनिवार को यहां UP heatwave तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, झांसी और बांदा जैसे शहरों में भी 42 डिग्री के पार तापमान पहुंचने की संभावना है।

RELATED NEWS

UP Heatwave Alert: 45 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा, लखनऊ समेत कई जिलों में लू और गर्म हवाओं का खतरा

UP Heatwave Alert: 45 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा, लखनऊ समेत कई जिलों में लू और गर्म हवाओं का खतरा

मई 26, 2026
लू से तपा उत्तर प्रदेश: 10 जिलों में रेड अलर्ट, लखनऊ में 45 डिग्री पार का अनुमान, बांदा सबसे गर्म

लू से तपा उत्तर प्रदेश: 10 जिलों में रेड अलर्ट, लखनऊ में 45 डिग्री पार का अनुमान, बांदा सबसे गर्म

मई 22, 2026

लखनऊ और दिल्ली में बढ़ी उमस

लखनऊ में शनिवार को सुबह से ही तेज़ धूप और साफ आसमान के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। UP heatwave अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिल्ली में भी मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर बने रहने की चेतावनी दी है। राजधानी में 14 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

कब मिलेगी राहत? 11 जून से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 11 जून से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विशेषकर पूर्वी यूपी, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। यह मानसून पूर्व की हलचल मानी जा रही है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।

देशभर में कहां-कहां गर्मी और कहां बारिश?

  • दिल्ली-NCR: 14 जून तक पारा 40°C से ऊपर रहेगा, कोई बारिश नहीं।
  • बिहार: पटना में 37°C, बारिश 10 जून से संभावित।
  • झारखंड: रांची में शाम को हल्की बारिश की संभावना।
  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा: 8-11 जून तक हीटवेव की चेतावनी।
  • उत्तराखंड-हिमाचल: पहाड़ों में फिलहाल गर्मी, लेकिन 12-13 जून को बारिश के आसार।
  • पूर्वोत्तर भारत: 10 जून से भारी बारिश की संभावना।

गर्मी से बचने के लिए क्या करें

  • दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचें।
  • खूब पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को लू से विशेष सुरक्षा दें।

अगले कुछ दिन उत्तर भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। UP heatwave और बढ़ते तापमान के बीच 11 जून से मामूली राहत की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल सतर्कता ही सबसे अच्छा बचाव है।

DRDO में सुनहरा मौका, 148 पदों पर बंपर भर्ती, मिलेगी लाखों की सैलरी!

 

Tags: UP Heatwave
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Heatwave Alert: 45 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा, लखनऊ समेत कई जिलों में लू और गर्म हवाओं का खतरा

UP Heatwave Alert: 45 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा, लखनऊ समेत कई जिलों में लू और गर्म हवाओं का खतरा

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026

M D Heatwave Alert: Lucknow समेत पूरे उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा...

लू से तपा उत्तर प्रदेश: 10 जिलों में रेड अलर्ट, लखनऊ में 45 डिग्री पार का अनुमान, बांदा सबसे गर्म

लू से तपा उत्तर प्रदेश: 10 जिलों में रेड अलर्ट, लखनऊ में 45 डिग्री पार का अनुमान, बांदा सबसे गर्म

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Uttar Pradesh Heatwave Alert:उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। गुरुवार को प्रदेश के पूरब...

Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

India Heatwave Alert 2026:देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सूरज की तपिश ने आधे...

UP Heatwave Deaths: लू की वजह से अब तक 69 की मौत? 24 घंटे में 178 मरीज हॉस्पिटल में एडमिट

by Ayushi Dhyani
जून 19, 2023

इस समय उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। तपती धूप और लू से जीना मुश्किल हो गया है।...

Next Post
ISRO recruitment 2025 apply online

SRO Recruitment 2025:सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर! ISRO ने निकाली नई भर्तियां जानिए पद, योग्यता, सैलरी और आवेदन की आखिरी तारीख़

MahaKumbh

MahaKumbh stampede मुआवजा देरी पर हाई कोर्ट सख्त: यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा – पीड़ितों की सुध कब लोगे?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist