Wednesday, May 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update:लखनऊ में तेज आंधी और बारिश ,दिन में छाया अंधेरा, बिजली ठप ,विमानों की लैंडिंग प्रभावित

लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में सोमवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन बिजली कटौती और उड़ानों पर असर पड़ा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 4, 2026
in मौसम
UP Weather Alert Rain Storm
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Alert Rain Storm:सोमवार सुबह लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब नौ बजे ही आसमान काले बादलों से ढक गया, जिससे दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

पांच दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें।

RELATED NEWS

Banda record heat April

UP Weather Update: बांदा में झुलसाने वाली गर्मी, झांसी-ललितपुर में राहत की बूंदें, आज कई जिलों में बारिश के आसार

April 28, 2026
Heatwave Alert : यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, 28 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

Heatwave Alert : यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, 28 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

April 27, 2026

एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर

खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आने वाली तीन फ्लाइट्स—दिल्ली से 6ई 6476, हैदराबाद से 6ई 179 और चंडीगढ़ से 6ई 146 आसमान में ही चक्कर लगाती रहीं। यदि ईंधन कम होता है, तो इन्हें दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया जा सकता है।

सीतापुर में तापमान में गिरावट

सीतापुर में ठंडी हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

किसानों को मिली राहत

बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ है। लंबे समय से तेज धूप के कारण सूखने की कगार पर पहुंच चुकी गन्ने की फसल को इस बारिश से नई जान मिली है। खेतों में नमी बढ़ने से किसान खुश नजर आए।

बिजली कटौती से परेशानी

अचानक मौसम बदलने के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

मुरादाबाद और बरेली में भी बारिश

मुरादाबाद में देर रात शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही, जिससे तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं बरेली में भी सुबह चार बजे से तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे पूरे इलाके का मौसम सुहाना हो गया।

यूपी में अचानक बदले मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं प्रशासन और लोगों के लिए सतर्क रहने की जरूरत भी बढ़ा दी है। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

Tags: Rain Alert Indiaup weather
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Banda record heat April

UP Weather Update: बांदा में झुलसाने वाली गर्मी, झांसी-ललितपुर में राहत की बूंदें, आज कई जिलों में बारिश के आसार

by SYED BUSHRA
April 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अप्रैल महीने में भीषण गर्मी का नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया...

Heatwave Alert : यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, 28 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

Heatwave Alert : यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, 28 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

by Kirtika Tyagi
April 27, 2026

Weather update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में दिन...

UP Heatwave Alert 2026

भीषण गर्मी के बाद यूपी में राहत की उम्मीद, 27 अप्रैल से बारिश के आसार ,जानिए किन जिलों में बरसेंगे मेंघ

by SYED BUSHRA
April 24, 2026

UP weather:उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन...

Weather Update

UP weather alert: कई जिलों में बारिश बिजली और आंधी की चेतावनी, फसलों का खतरा बढ़ा ,किसान परेशान

by SYED BUSHRA
March 28, 2026

UP Weather Alert Rain Storm: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह से ही...

Weather Update

UP Weather Update:बदलते मौसम का असर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, यूपी में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी

by SYED BUSHRA
March 25, 2026

UP Weather Update March Rain Alert:उत्तर प्रदेश में मार्च का महीना इस बार कई रंग दिखा रहा है। कभी तेज...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist