UP Weather Update:बदलते मौसम का असर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, यूपी में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मार्च का मौसम लगातार करवट ले रहा है। 26 मार्च से फिर बदलाव के संकेत हैं, कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

UP Weather Update March Rain Alert

UP Weather Update March Rain Alert:उत्तर प्रदेश में मार्च का महीना इस बार कई रंग दिखा रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश लोगों को चौंका रही है। पिछले सप्ताह आंधी, ओलावृष्टि और बारिश ने जहां फसलों को नुकसान पहुंचाया, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अब एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई देगा। इसका प्रभाव खासकर सप्ताह के आखिर तक देखने को मिल सकता है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट और मौसम में ठंडक बनी रहने की संभावना है।

कब-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
27 मार्च को दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
28 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
29 मार्च को फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा।
30 मार्च को दोनों हिस्सों में फिर से बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

 बिजली गिरने का खतरा

27 मार्च को मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। इस दिन कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

मुरादाबाद में हल्की बारिश के आसार

मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में 26 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन शनिवार और रविवार को फिर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और रात के तापमान में करीब 1 डिग्री की कमी आ सकती है।

Exit mobile version