सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह और शाम को कोहरा व ठंड बनी हुई है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 15, 2026
in मौसम
Uttar Pradesh Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

Weather update :उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड के साथ कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, जबकि दोपहर होते-होते धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम हो जाता है। बुधवार की शुरुआत भी राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में हल्के कोहरे के साथ हुई।

लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्का कोहरा

लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और कानपुर जैसे जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप निकलने के आसार बने, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। फिलहाल अंचल में सुबह और शाम मध्यम कोहरा बना हुआ है।

RELATED NEWS

UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सितम्बर 6, 2026
Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: लखनऊ में बारिश का बदलेगा मिजाज, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का असर जारी, पूर्वांचल में भी बढ़ेगी गतिविधि

सितम्बर 5, 2026

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में शुष्क मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर जैसे पूर्वांचल जिलों में सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। वहीं पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, बागपत और शामली में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला, हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना जताई गई है।

नोएडा-गाजियाबाद में ठिठुरन बढ़ी

नोएडा और गाजियाबाद में घने कोहरे के साथ ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। सुबह विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। हवा चलने से ठिठुरन और बढ़ गई।

लखनऊ में रात का तापमान गिरा

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पछुआ हवाओं के असर से लखनऊ में रातें और ठंडी हो गई हैं। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

15 जनवरी के बाद बदल सकता है मौसम

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 15 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव संभव है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। रात का तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही 18 जनवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Tags: Lucknow Weatherup weather
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश के करीब 50 जिलों...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: लखनऊ में बारिश का बदलेगा मिजाज, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का असर जारी, पूर्वांचल में भी बढ़ेगी गतिविधि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत दे रही...

harkhand Lightning Deaths

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, गिरते तापमान से गर्मी से मिली राहत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

 UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। गुरुवार को सुबह हल्की धूप निकलने के बाद...

UP August Rainfall Record

यूपी में अगस्त की बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, प्रयागराज-बांदा में 125 साल का टूटा आंकड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP August Rainfall Record:उत्तर प्रदेश में अगस्त माह के दौरान हुई बारिश ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।...

Weather Alert: लखनऊ में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, सड़कें तालाब बनीं, घरों में घुसा पानी, कई इलाकों में बिजली गुल

Weather Alert: लखनऊ में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, सड़कें तालाब बनीं, घरों में घुसा पानी, कई इलाकों में बिजली गुल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

लखनऊ में मंगलवार को अचानक शुरू हुई तेज बारिश ने कुछ ही देर में शहर की तस्वीर बदल दी। करीब...

Next Post
Adani Mirzapur Power Plant

यूपी वालों को मिलेगी ₹5 वाली बिजली! अदाणी ग्रुप के नए पावर प्लांट को मिली हरी झंडी

Raebareli

चर्च जाने का बहाना, सीधे 'साधु' बनने का ठिकाना; स्टेटस देख उड़े घर वालों के होश!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist