Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार एंट्री के साथ ही आज 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के बीच लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 19, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, मौसम
Delhi
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद प्रदेशभर में मौसम सुहाना हो गया है। अब मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर आज 19 जून को प्रदेश के 39 जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। साथ ही 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। पूर्वी और पश्चिमी दोनों UP में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की गई है।

पूर्वी यूपी में मूसलधार बारिश का अलर्ट

मानसून की प्रगति से पूर्वी UP के जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना है। वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर जैसे जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। 20 से 22 जून के बीच इस क्षेत्र में बारिश और तेज हो सकती है। लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

RELATED NEWS

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026

पश्चिमी UP के कई जिलों में झमाझम बारिश

पश्चिमी UP में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट जैसे जिलों में आज गरज के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हापुड़ जैसे जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाओं और मेघगर्जन के चलते मौसम में बदलाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

मानसून की चाल और सावधानी की अपील

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय बंगाल की खाड़ी के गंगा तटीय क्षेत्र पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे मानसून की सक्रियता और तेज हो गई है। 30 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून छा जाएगा। हालांकि, मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश में बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और खुले मैदानों से बचने की सलाह दी गई है। सरकारी एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Tags: UP
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
December 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

by Mayank Yadav
December 1, 2025

UP Yogi Government Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों...

Next Post
UP Government Y Break Yoga Initiative

UP News : काम के बीच राहत का समय, 21 जून को यूपी सरकार ला रही है Y ब्रेक सुविधा जानिए क्या है यह योजना

Azamgarh

DJ विवाद बना बवाल: Azamgarh में थाना प्रभारी पर हमला, 17 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist