शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उच्च शिक्षा के 154 शिक्षकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इन्हें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) की जगह पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने की मंजूरी मिल गई है।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026

UP Yogi Government Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए यह खबर किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से बाहर निकालकर पुरानी पेंशन योजना (OPS) के दायरे में लाने की स्वीकृति दे दी है।

यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुमोदन के बाद लिया गया, जिसमें विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों और वित्त विभाग के शासनादेशों का गहन परीक्षण किया गया। सरकार के इस कदम से शिक्षकों में खुशी की लहर है, जो लंबे समय से सामाजिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य की मांग कर रहे थे। यह फैसला दर्शाता है कि योगी सरकार शिक्षकों के हित और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

शिक्षकों के हित में सरकार का बड़ा फैसला

UP के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि UP योगी सरकार शिक्षकों के हित, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षक समाज की बौद्धिक आधारशिला हैं और उनके भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे सरकार पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद, विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार, उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज को निर्देश दिया गया है कि 154 शिक्षकों-कार्मिकों से संबंधित सभी अभिलेखों की सत्यता और प्रमाणिकता का गहन पुनर्परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी मामले वित्त विभाग के शासनादेशों में वर्णित व्यवस्थाओं के अनुरूप हों।

इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा लाभ

UP  आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह शासनादेश तदर्थ (Ad-hoc), संविदा (Contract), वर्क चार्ज, दैनिक वेतन (Daily Wage), सीजनल सेवाओं तथा मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त कार्मिकों पर लागू नहीं होगा। यानी, इस योजना का लाभ केवल उन्हीं शिक्षकों और कार्मिकों को मिलेगा जिनके अभिलेख और नियुक्ति की प्रक्रिया वित्त विभाग के स्पष्टीकरणों और प्रावधानों के आलोक में सही पाए जाएंगे। नियमानुसार कार्यवाही पूरी होने के बाद जल्द ही इन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा, जिससे उनका भविष्य और अधिक सुरक्षित हो सकेगा।

मतदाता पुनरीक्षण अभियान: BLO का दबाव होगा कम, कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अब करेंगे मदद

Tags: UP
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
Delhi baraat minor murder incident

Murder in Baraat: CISF हेड कांस्टेबल ने नाबालिग को क्यों मारी गोली, क्या हुआ था विवाद,आरोपी गिरफ्तार

: BJP new Uttar Pradesh office plan

BJP Office Plan: लखनऊ में बनेगा नया हाईटेक प्रदेश कार्यालय, योगी ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और तकनीक पर दिया जोर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist