Monday, March 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Weather Update: दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड.. 30 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, जानें कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप पड़ने लगी है जिससे लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिया है। हालांकि रात में हल्की ठंड का अहसास अब भी बरकरार है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप पड़ने लगी है जिससे लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिया है। हालांकि रात में हल्की ठंड का अहसास अब भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 5 और 6 मार्च के बीच प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कैसा रहेगा यूपी में मौसम?

RELATED NEWS

March Fog in Uttar Pradesh

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

March 11, 2026
UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं यानी मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, झांसी, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, प्रयागराज और मथुरा समेत अन्य जिलों में धूप खिली रहेगी। प्रदेश में 3 और 4 मार्च को किसी भी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 5 और 6 मार्च को भी मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 7 और 8 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े: महिला का बिल्ली के प्रति प्रेम देख हो जाएंगे हैरान, अमरोहा से आई दर्दनाक खबर

मार्च में ही पड़ेगी तेज गर्मी ?

उत्तर प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान (UP Weather Update) में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बुलंदशहर और नजीबाबाद में 11℃ दर्ज किया गया जबकि अन्य जिलों में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। बांदा में 11.1℃, बरेली में 12.5℃, अयोध्या में 13℃, मेरठ में 14℃, मुरादाबाद में 14.5℃ और राजधानी लखनऊ में 16℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर में सबसे कम 24.4℃ दर्ज किया गया।

अन्य जिलों में भी तापमान में इजाफा देखा गया जहां बुलंदशहर में 25℃, मेरठ में 26℃, हमीरपुर में 31.2℃, बस्ती में 31℃, गाजीपुर में 31.5℃, बहराइच में 31.6℃ और चुर्क में 31.8℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण मार्च में ही गर्मी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। फरवरी के अंत में ही उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी महसूस की जाने लगी थी। तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है जिससे मार्च में ही लू चलने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल गर्मी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Tags: UP Weather Update
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

March Fog in Uttar Pradesh

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

March Fog in Uttar Pradesh:मंगलवार सुबह मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का...

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
November 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
July 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और...

Next Post
Uttar Pradesh

अलीगढ़ में समलैंगिक प्रेम कहानी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, रिंग सेरेमनी के दौरान सहेली ने किया हंगामा

Delhi Budget

दिल्ली बजट में काम आएगी आम लोगों की आवाज़, सीएम ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist