मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अलीगढ़ में समलैंगिक प्रेम कहानी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, रिंग सेरेमनी के दौरान सहेली ने किया हंगामा

अलीगढ़ में एक अनोखी प्रेम कहानी का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया जहां समलैंगिक रिश्ते में रह रही दो सहेलियों के बीच शादी को लेकर हंगामा हो गया।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 3, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में एक अनोखी प्रेम कहानी का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया जहां समलैंगिक रिश्ते में रह रही दो सहेलियों के बीच शादी को लेकर हंगामा हो गया। चार साल से रिलेशनशिप में रह रही इन दोनों सहेलियों में से एक की जब होटल में रिंग सेरेमनी हो रही थी तब दूसरी लड़की ने वहां पहुंचकर कार्यक्रम रुकवा दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर पहुंची पुलिस को मामले को शांत कराने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

रिंग सेरेमनी के दौरान सहेली ने किया हंगामा

घटना अलीगढ़ के जीटी रोड स्थित रूबी होटल की है जहां बुधवार रात एक निजी समारोह में रिंग सेरेमनी हो रही थी। इसी दौरान बीना नाम की लड़की जो खुद को पुरुष की तरह रखती है वहां पहुंची और अपनी प्रेमिका सहेली के स्टेज पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बीना का कहना है कि वह और उसकी सहेली पिछले चार सालों से रिलेशनशिप में थीं और शादी करने की योजना बना रही थीं लेकिन अब उसकी सहेली किसी और से शादी करने जा रही थी जिससे वह आहत हो गई।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

रिश्ते का खुलासा और परिजनों की पिटाई

बीना के अनुसार उसकी प्रेमिका ने उसे शादी न करने के लिए धमकी भी दी थी और आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। लेकिन जब उसकी प्रेमिका ने अपने परिवार के दबाव में आकर सगाई करने का फैसला किया तो वह इसे सहन नहीं कर पाई और होटल पहुंचकर कार्यक्रम को रुकवा दिया। इसी दौरान उसकी प्रेमिका के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी जिससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़े: TCS मैनेजर सुसाइड केस में हुआ नया खुलासा! पत्नी निकिता शर्मा ने बताई पूरी सच्चाई

लड़के ने तोड़ी सगाई, शादी से किया इनकार

हंगामे के बाद मामले (Uttar Pradesh) ने और तूल पकड़ लिया। जिस लड़के के साथ लड़की की शादी तय हुई थी उसने इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए शादी से इनकार कर दिया और सगाई भी तोड़ दी। देर रात तक इस मामले को सुलझाने के लिए बातचीत चलती रही लेकिन आखिरकार लड़की के परिवार ने सगाई रद्द कर दी।

बीना ने की सच्चाई बताने की मांग

बीना का कहना है कि वह चाहती है कि उसकी प्रेमिका सार्वजनिक रूप से उनके रिश्ते को स्वीकार करे। बीना ने कहा कि अगर उसकी प्रेमिका सबके सामने यह कुबूल कर लेती है कि वे दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थीं तो वह अपने परिवार से कहकर अपनी शादी तय करा लेगी। इस पूरी घटना ने शहर में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

Tags: aligarhUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Delhi Budget

दिल्ली बजट में काम आएगी आम लोगों की आवाज़, सीएम ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर...

UP Politics

प्रज्ञा सिद्धार्थ या फिर अशोक सिद्धार्थ.. बुआ-भतीजे में खटपट का असली कारण कौन? जानें क्या है असली वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In