Monday, February 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update:2 फरवरी को 21 से अधिक जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

उत्तर प्रदेश में 2 फरवरी को मौसम बिगड़ने की आशंका है। IMD ने 21 से अधिक जिलों में बारिश, गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 2, 2026
in मौसम
Uttar Pradesh Weather Alert
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Weather Alert:उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कुदरत के तेवर कड़े होने जा रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए 21 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुंदेलखंड से लेकर संगम नगरी प्रयागराज और औद्योगिक शहर कानपुर तक मौसम का असर देखने को मिल सकता है। झोंकेदार हवाओं और आसमानी बिजली के खतरे ने किसानों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।

इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

IMD के अनुसार सोमवार को जिन जिलों में झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज भी हो सकती  है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

RELATED POSTS

No Content Available

बुंदेलखंड और मध्य यूपी में ज्यादा असर

मौसम विभाग का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र—जैसे जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर—में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना अधिक है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खुले खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें।

घने कोहरे की भी चेतावनी

बारिश के साथ-साथ कई जिलों में घने कोहरे की भी संभावना जताई गई है। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, बरेली और पीलीभीत समेत आसपास के इलाकों में सुबह और रात के समय दृश्यता कम रह सकती है।

सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों पर खड़े न रहें और बिजली गिरने के समय सुरक्षित जगह पर शरण लें। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Tags: IMD Yellow AlertUP Rain Thunderstorm
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post

Crime News:कांधला में 12वीं छात्र की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, सहपाठियों पर आरोप, इलाके में फैली सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist