Tuesday, March 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

UP Weather Update: यूपी में गर्मी ने दिखाए तेवर ,लखनऊ और कानपुर में चढ़ा पारा, रातें रहेंगी सुहानी

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। दिन में तापमान 31–33 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 27, 2026
in मौसम
UP Weather
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम फिलहाल साफ और शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि रात में पारा 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

लखनऊ में गर्म दिन, ठंडी रात

लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हवा की गति 8.6 किमी प्रति घंटा रही। सप्ताह के अंत तक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सूर्योदय सुबह 06:33 बजे और सूर्यास्त शाम 06:05 बजे होगा।

RELATED NEWS

UP Weather

Weather update:फरवरी के अंत में ही गर्मी की दस्तक ,रजाई कंबल समेटें हल्के कपड़ों की तरफ करें रुख

February 26, 2026
UP Weather

Weather update: यूपी में मौसम ने ली करवट, तेज धूप से हुई सर्दी की विदाई, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

February 23, 2026

कानपुर और आगरा में चटख धूप

कानपुर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 6.5 किमी प्रति घंटा रही।
वहीं आगरा में पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में यहां तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

बरेली और गोरखपुर में हल्की ठंडक

बरेली में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
गोरखपुर में भी न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री और अधिकतम 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहरों में हवा की गति सामान्य रही और मौसम शुष्क बना हुआ है।

प्रयागराज और वाराणसी में बढ़ेगा पारा

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वाराणसी में भी दिन का तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात में पारा 15.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
कुल मिलाकर प्रदेश में मौसम फिलहाल स्थिर है, लेकिन दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। विशेषज्ञों ने दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Tags: UP Cities Temperatureuttar pradesh weather
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather

Weather update:फरवरी के अंत में ही गर्मी की दस्तक ,रजाई कंबल समेटें हल्के कपड़ों की तरफ करें रुख

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UP Weather February Heat:उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...

UP Weather

Weather update: यूपी में मौसम ने ली करवट, तेज धूप से हुई सर्दी की विदाई, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

by SYED BUSHRA
February 23, 2026

UP Weather Update February 2026:उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। सुबह से ही आसमान साफ...

Uttar Pradesh Weather

Uttar Pradesh Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
January 30, 2026

Uttar Pradesh Weather:उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे ने एक बार फिर जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।...

Uttar Pradesh weather update

Uttar Pradesh weather : यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज ,धूप के बाद बारिश, तापमान में गिरावट के आसार

by SYED BUSHRA
January 21, 2026

Uttar Pradesh weather update:पिछले तीन–चार दिनों से प्रदेश को शीतलहर और घने कोहरे से राहत मिली है। बुधवार को राजधानी...

UP Weather Update October Rain

Weather update : UP में बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं का असर,मौसम हुआ सुहावना,गिरेगा तापमान जल्द बढ़ेगी ठंड

by SYED BUSHRA
October 28, 2025

UP Weather Update:बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों पर बने संयुक्त प्रभाव से उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist