Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather Alert: पूर्वांचल में मौसम तेजी से ली करवट , कब से बढ़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव और लू को लेकर चेतावनी जारी

वाराणसी समेत पूर्वांचल में 14 मई के बाद भीषण गर्मी और हीटवेव का खतरा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी दी है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 13, 2026
in मौसम
Varanasi Heatwave Alert
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IMD Weather Alert: वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। एक तरफ प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी और तूफान का असर देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर बनारस में भीषण गर्मी और लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 14 मई के बाद मौसम पूरी तरह सूखा हो जाएगा, जिसके बाद लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से थोड़ा ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह हवा में नमी 56 प्रतिशत थी, जो शाम तक घटकर 44 प्रतिशत रह गई। इसके कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हुआ।

RELATED NEWS

Muzaffarpur Double Murder Case

Double Murder Case: पूजा देखने गईं थी बच्चियां, 36 घंटे बाद चिमनी में मिले मासूम बहनों के शव, गांव में दहशत का माहौल

May 13, 2026
Prateek Yadav Death Reason

Death Mystery:पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, मौत की वजह बनी पहेली, क्यों निधन के एक घंटे बाद पहुंचाया हॉस्पिटल

May 13, 2026

तेज हवाओं और धूल भरी आंधी की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इस समय प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वाराणसी और आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक और तेज आंधी आने की भी संभावना जताई गई है।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवाती परिसंचरण का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी वजह से बरेली में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं और पश्चिमी सूखी हवाओं के टकराव की वजह से मौसम का यह बदलाव हो रहा है।

18 मई तक 43 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 मई के बाद प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ और सूखा हो जाएगा। इसके बाद सूरज की तपिश और ज्यादा बढ़ जाएगी। आने वाले एक हफ्ते में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि 18 मई तक वाराणसी और आसपास के इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। लगातार साफ आसमान और तेज धूप के कारण हीटवेव का खतरा भी बढ़ने वाला है।

डॉक्टरों ने जारी की जरूरी सलाह

भीषण गर्मी को देखते हुए आईएमएस बीएचयू के जनरल मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर दीपक कुमार गौतम ने लोगों के लिए जरूरी सलाह जारी की है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें और बार-बार पानी, नींबू पानी, छाछ और दूसरे प्राकृतिक पेय पदार्थ पीते रहें।
डॉक्टरों ने यह भी सलाह दी है कि बाहर निकलते समय हल्के और सूती कपड़े पहनें। सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें ताकि तेज धूप से बचाव हो सके। मौसम साफ रहने के कारण सनबर्न और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है।
फिलहाल मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञ दोनों ही लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

Tags: heatwave alertNews1IndiaUP Weather UpdateVaranasi Weather News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Muzaffarpur Double Murder Case

Double Murder Case: पूजा देखने गईं थी बच्चियां, 36 घंटे बाद चिमनी में मिले मासूम बहनों के शव, गांव में दहशत का माहौल

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Muzaffarpur Double Murder Case: मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामपुरहरी...

Prateek Yadav Death Reason

Death Mystery:पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, मौत की वजह बनी पहेली, क्यों निधन के एक घंटे बाद पहुंचाया हॉस्पिटल

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Prateek Yadav Death Reason:समाजवादी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रतीक यादव की...

Prateek Passed Away: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन ,सामान्य मौत या कोई साजिश क्या पोस्टमार्टम से हो पाएगा खुलासा

Prateek Passed Away: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन ,सामान्य मौत या कोई साजिश क्या पोस्टमार्टम से हो पाएगा खुलासा

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Prateek Yadav Passed Away: समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। इस...

Bulandshahr Murder Mystery

Bulandshahr Murder Mystery: नाले से मिला युवक का शव, गले में गमछे का फंदा, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई

by SYED BUSHRA
May 12, 2026

Bulandshahr Murder Mystery:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक...

What Happens If India Stops Buying Gold

Stops Buying Gold: भारत में कितनी है सोने की खपत? खरीद कम हुई तो क्या होगा असर ? क्या विदेशी मुद्रा भंडार को मिल सकती हैं राहत

by SYED BUSHRA
May 12, 2026

Stops Buying Gold: भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना खरीदने वाले देशों में शामिल है। यहां सोना सिर्फ गहनों तक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist