Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली-NCR में कोहरे की चादर, यूपी में सर्दी का कहर IMD ने जारी किया बारिश और कोल्ड डे का अलर्ट

दिल्ली और उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का असर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। प्रयागराज में कुंभ मेले से पहले तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। राजस्थान और यूपी के कई जिलों में भीषण सर्दी का प्रकोप बना हुआ है।

by Gulshan
January 2, 2025
in Latest News, मौसम
Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update : देशभर के अधिकांश राज्यों में नए साल के पहले दिन मौसम का मिजाज बदल चुका है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर का असर जारी रहा, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी का आनंद सैलानियों ने लिया। मौसम विभाग ने आज भी उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान जताया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जो लोगों को परेशान कर सकती है।

दिल्ली में ठंड ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आज कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है। नए साल की शुरुआत में भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बुधवार को पूरे दिन शीतलहर का असर रहा, जबकि दोपहर में हल्की धूप जरूर दिखाई दी, लेकिन उसका कोई असर ठंड में नहीं पड़ा। आज दिनभर आंशिक बादल रहेंगे और घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी। साथ ही, बर्फीली हवाएं भी चलती रहेंगी।

RELATED NEWS

Weather Update : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कब UP पहुंचेगा मॉनसून

Weather Update : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कब UP पहुंचेगा मॉनसून

June 17, 2026
India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

June 15, 2026

उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर जारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी लखनऊ में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना हो रहा है। आज भी मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के जिलों में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, आज मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिलों में शीतलहर चल सकती है। इसके अलावा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, बदायूं और आस-पास के इलाकों में शीत दिवस भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें : अब बाइक, कार और ई-रिक्शा चालकों की नहीं खैर… लाइसेंस होगा निरस्त, जायेंगे जेल

6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

लखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र के मुताबिक, बुधवार को यूपी के मेरठ में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 6.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा, कई अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान इसी के आसपास रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि, यूपी के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में महज 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर है, जिसके कारण रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड लोगों को सता रही है।

Tags: weather update
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Weather Update : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कब UP पहुंचेगा मॉनसून

Weather Update : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कब UP पहुंचेगा मॉनसून

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ दिनों के लिए मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। अब मौसम...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

India Weather Update Monsoon Alert

Weather Update: मौसम ने बदला अपना मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

IMD Forecast : देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम...

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

UP Weather Alert:पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के...

India Weather Rain Alert

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

Weather Alert Across Several States:भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश को...

Next Post
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव ने की E-Office प्रणाली की शुरुआत, मध्य प्रदेश में सुशासन की दिशा में बड़ा कदम

Air India free Wi-Fi service

Air India : एयर इंडिया ने नये साल पर यात्रियों को दिया फ्री wi-fi का तोहफा ,जानिए कैसे उठाएं इसका लाभ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist