Tuesday, January 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी में सर्दी शुरू! दिन और रात का तापमान हुआ कम, पूर्वांचल के इन जिलों में बारिश की संभावना

Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
October 15, 2024
in Latest News, मौसम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट ने रात और दिन दोनों समय के तापमान में बदलाव देखा गया है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

तापमान में बदलाव

झांसी मंडल में दिन के तापमान में सामान्य से कम गिरावट आई है। यहां दिन का तापमान सामान्य से -1.6 से -3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, मेरठ मंडल में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जो +1.6 से +3.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया, जहां पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

RELATED POSTS

Weather

पहाड़ों और मैदानों में मौसम का कहर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश, यूपी में गर्मी जारी

August 19, 2025
UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

August 18, 2025

रात का तापमान

बरेली मंडल में रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि कानपुर मंडल में रात्रि का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। इससे साफ है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग देखने को मिल रहा है।

आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा और किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, लेकिन धीरे-धीरे तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

पूर्वांचल में बारिश के आसार

पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं। धान की फसल अब पकने की कगार पर है और अगर बारिश होती है तो फसल बर्बाद हो सकती है। बारिश की स्थिति में फसल की कटाई और मड़ाई में भी दिक्कतें आ सकती हैं। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ रही है।

अयोध्या में तापमान में गिरावट

अयोध्या में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीसरे दिन यहां दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। वातावरण में हल्की सिहरन महसूस होने लगी है, खासकर सुबह के समय। एसी और कूलर का उपयोग अब बंद होने लगा है, जो यह दर्शाता है कि सर्दी की शुरुआत हो चुकी है।

मसौधा और बीकापुर में बूंदाबांदी

मसौधा और बीकापुर जैसे क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। माह के अंत तक तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि सूर्यदेव अब दक्षियाणन हो चुके हैं, जिससे सूरज की किरणों की तीव्रता में कमी आएगी और दिन का समय भी छोटा हो जाएगा। यह शरद ऋतु की शुरुआत का समय है, जिसके कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

Tags: IMD UpdateWeatherमौसम
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Weather

पहाड़ों और मैदानों में मौसम का कहर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश, यूपी में गर्मी जारी

by Mayank Yadav
August 19, 2025

Weather Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम ने एक बार फिर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर में...

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

by SYED BUSHRA
August 18, 2025

Weather Update:उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मॉनसून कमजोर पड़ने के कार ण पूरे प्रदेश में...

monsoon alert India

Weather update : बारिश और आंधी का अलर्ट जारी,कहां समय से पहले पहुंचा मॉनसून, क्या लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

by SYED BUSHRA
June 1, 2025

Monsoon alert India : इस बार देश में मॉनसून ने सामान्य से पहले ही दस्तक दे दी है। दक्षिण भारत...

weather

UP में मौसम ने फिर बदली करवट, IMD का बड़ा अपडेट, इस हफ्ते होगी भारी बारिश, बढ़ेगी गर्मी!

by Kirtika Tyagi
March 23, 2025

UP Weather : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज झोंकेदार हवा का अलर्ट जारी किया जा रहा...

दिल्ली-NCR, यूपी और हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी, चढ़ेगा पारा, जानिए कहां है बारिश का अलर्ट!

दिल्ली-NCR, यूपी और हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी, चढ़ेगा पारा, जानिए कहां है बारिश का अलर्ट!

by Kirtika Tyagi
March 22, 2025

Weather : दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।...

Next Post
Assembly Election 2024

महाराष्ट्र, झारखंड के साथ हो सकता है यूपी उपचुनाव की तारीख का ऐलान, चुनाव आयोग ने 3:30 बजे रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस

क्या Smriti Irani  राजनीति छोड़कर टीवी पर करेंगी वापसी? ‘अनुपमा’ में रुपाली गांगुली के साथ नजर आने की चर्चा तेज

क्या Smriti Irani राजनीति छोड़कर टीवी पर करेंगी वापसी? 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली के साथ नजर आने की चर्चा तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist