Wednesday, April 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का कहर : आंधी-बारिश में 13 की मौत, फसलों और यातायात पर भारी असर, किस जिले का टूटा रिकॉर्ड

पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी में आंधी-बारिश से 13 लोगों की मौत और 26 घायल हुए। फसलों, बिजली और रेल सेवा पर असर पड़ा। कई जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 6, 2026
in मौसम
weather update:
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weather update:उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। यह विक्षोभ आगे बढ़ने की बजाय ठहर गया, जिससे कई जिलों में घने बादल छा गए और तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। इस खराब मौसम के चलते प्रदेशभर में हुए अलग-अलग हादसों में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही रेल और हवाई यातायात पर भी इसका असर देखने को मिला। अमौसी स्थित मौसम केंद्र ने लखनऊ समेत 50 जिलों में तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

RELATED NEWS

weather update:

Weather Alert: यूपी में गरज-चमक और ओले गिरने की चेतावनी, जानिए कब से बदलेगा मौसम

April 3, 2026
Kanpur Lucknow weather update

Kanpur-Lucknow Weather Update: बारिश और हवा से बदला मौसम का मिजाज, मार्च की तेज गर्मी के बाद अप्रैल लाया राहत

April 2, 2026

कानपुर में टूटा 55 साल का रिकॉर्ड

पश्चिमी विक्षोभ के असर से कानपुर में बेमौसम बारिश ने 55 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार सुबह तक यहां 35.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1972 के बाद सबसे अधिक है।
बुंदेलखंड क्षेत्र में भी हादसे सामने आए हैं। ललितपुर और हमीरपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई, जबकि उरई में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान गई। इटावा के भरथना में तेरहवीं भोज के दौरान दीवार गिरने से एक महिला की मौत और 12 लोग घायल हो गए।

फसलों को भारी नुकसान

ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में खेतों में खड़ी और कटी फसल बर्बाद हो गई है। वहीं पूर्वांचल में तेज आंधी से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।

रेल सेवा बाधित, ट्रेन वापस लौटी

खराब मौसम के चलते कानपुर में 98 ट्रेनें फंसी रहीं और 112 ट्रेनें देरी से चलीं। करीब 3200 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए। मंधना में बिजली गुल होने के कारण कासगंज एक्सप्रेस को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा, जो 30 साल में पहली बार हुआ।

बिजली और नेटवर्क ठप

आंधी की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मैनपुरी में 555 बिजली पोल गिर गए। गोरखपुर और सिद्धार्थनगर में बिजली गिरने से मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया और सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए।

अभी जारी रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में कई जिलों में ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 7 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 9 अप्रैल तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।

Tags: storm damage Indiauttar pradesh weather
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

weather update:

Weather Alert: यूपी में गरज-चमक और ओले गिरने की चेतावनी, जानिए कब से बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
April 3, 2026

UP Weather Alert Western Disturbance: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग...

Kanpur Lucknow weather update

Kanpur-Lucknow Weather Update: बारिश और हवा से बदला मौसम का मिजाज, मार्च की तेज गर्मी के बाद अप्रैल लाया राहत

by Kirtika Tyagi
April 2, 2026

Kanpur Lucknow Weather Update:मार्च के आखिरी दिनों में जहां गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई थी, वहीं महीने के अंतिम...

Weather Update

Weather Update: यूपी में मौसम का लगातार बदलता खेल, बारिश, बादल, धूप के बीच तापमान में गिरावट

by SYED BUSHRA
March 24, 2026

Weather Update:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह से ही हल्की बारिश...

UP Weather

UP Weather Update: यूपी में गर्मी ने दिखाए तेवर ,लखनऊ और कानपुर में चढ़ा पारा, रातें रहेंगी सुहानी

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम फिलहाल साफ और शुष्क बना हुआ है। दिन के समय...

UP Weather

Weather update:फरवरी के अंत में ही गर्मी की दस्तक ,रजाई कंबल समेटें हल्के कपड़ों की तरफ करें रुख

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UP Weather February Heat:उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist