मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

George Kurian Resignation: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन क्यों छोड़ा मंत्री पद, दिया इस्तीफ, राष्ट्रपति ने तुरंत किया मंजूर

केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बीजेपी में उनका राजनीतिक सफर चार दशक से अधिक पुराना रहा है।

by Kirtika Tyagi
जून 23, 2026
in राजनीति
Share on FacebookShare on Twitter

George Kurian Resignation News: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह केंद्र सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया गया।

राज्यसभा सदस्यता खत्म होने के बाद लिया फैसला

जॉर्ज कुरियन को 27 अगस्त 2024 को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुना गया था। उनका कार्यकाल 4 सितंबर 2024 से शुरू हुआ था। यह सीट उस समय खाली हुई थी, जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए थे। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जॉर्ज कुरियन को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। इसके बाद उनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया। अब वह संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहे। इसी वजह से उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

RELATED NEWS

BJP Surprise Decisions

BJP Surprise Picks: जितेंद्र मिश्रा से योगी तक, जब चर्चा में कोई और था, BJP ने बना दिया किसी और को बॉस

सितम्बर 3, 2026
Kaushal Kishore BJP Politics

BJP Politics: कौशल किशोर की दो पोस्ट से यूपी भाजपा में भूचाल, बोले- वसूलों से भटकने पर टूटता है विश्वास

सितम्बर 2, 2026

राष्ट्रपति भवन ने जारी की आधिकारिक जानकारी

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही वह अब केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं रहेंगे। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

केरल की राजनीति से भी जुड़ा था उनका नाम

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में जब जॉर्ज कुरियन को मंत्री बनाया गया था, तब राजनीतिक गलियारों में इसकी काफी चर्चा हुई थी। कई लोगों के लिए यह फैसला हैरान करने वाला था, क्योंकि इससे पहले उनके मंत्री बनने की कोई खास चर्चा नहीं थी। राजनीतिक जानकारों का मानना था कि भारतीय जनता पार्टी ने केरल में अपनी पकड़ मजबूत करने और ईसाई समुदाय तक पहुंच बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया था। केरल में ईसाई आबादी करीब 17 प्रतिशत मानी जाती है और राज्य की राजनीति में इस समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

ईसाई मतदाताओं को दिया गया था संदेश

लोकसभा चुनाव में केरल की त्रिशूर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुरेश गोपी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। माना गया कि इस जीत में ईसाई मतदाताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके बाद जॉर्ज कुरियन को केंद्र सरकार में शामिल कर बीजेपी ने ईसाई समुदाय को सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की थी।।पार्टी को उम्मीद थी कि इससे आगामी विधानसभा चुनावों में भी उसे राजनीतिक फायदा मिल सकता है। इसी कारण उनके मंत्री बनने को रणनीतिक कदम माना गया था।

लंबा रहा बीजेपी में राजनीतिक सफर

जॉर्ज कुरियन का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। वह वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय ही पार्टी से जुड़ गए थे। कई दशकों तक उन्होंने संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान जब राजगोपाल रेल राज्य मंत्री थे, तब जॉर्ज कुरियन उनके विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

Tags: BJP PoliticsGeorge Kurian
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

BJP Surprise Decisions

BJP Surprise Picks: जितेंद्र मिश्रा से योगी तक, जब चर्चा में कोई और था, BJP ने बना दिया किसी और को बॉस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

BJP Surprise Decisions:ऑफिस में खबर लिखते समय टीवी स्क्रीन पर ब्रेकिंग फ्लैश हुई कि अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO...

Kaushal Kishore BJP Politics

BJP Politics: कौशल किशोर की दो पोस्ट से यूपी भाजपा में भूचाल, बोले- वसूलों से भटकने पर टूटता है विश्वास

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Kaushal Kishore BJP Politics:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की लगातार दो सोशल...

UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Election 2027 BJP CM Face:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन बीजेपी के भीतर...

Sajjan Kumar Controversy

BJP Action: सज्जन कुमार की शोकसभा में पहुंचे 3 सांसद, नितिन नवीन ने लगाई कड़ी फटकार

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

BJP Action: भारतीय राजनीति में 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा आज भी बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसका...

BJP Assembly Elections 2027

BJP Strategy: 2027 चुनावों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, 5 राज्यों में सत्ता और साख बचाने की चुनौती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Election Strategy: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी रणनीति मजबूत करनी शुरू कर दी...

Next Post
Re Evaluation Result: दोबारा जांच में बढ़े अंक, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों में झारखंड के छात्रों ने इतिहास रच हासिल किया पहला स्थान

Re Evaluation Result: दोबारा जांच में बढ़े अंक, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों में झारखंड के छात्रों ने इतिहास रच हासिल किया पहला स्थान

Lucknow Fire Case: अग्निकांड पर उठे सवाल, 2016 में गिराने का आदेश हुआ था जारी, बाद में रद्द , कार्रवाई होती तो क्या बच सकती थीं जानें?

Lucknow Fire Case: अग्निकांड पर उठे सवाल, 2016 में गिराने का आदेश हुआ था जारी, बाद में रद्द , कार्रवाई होती तो क्या बच सकती थीं जानें?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In