Thursday, March 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट शुरू, PM Modi करेंगे उद्घाटन, 32 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

PM Modi  : जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित इस समिट में 5,000 से ज्यादा मेहमान, व्यवसाय जगत के दिग्गज, निवेशक और कई प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
December 9, 2024
in Latest News, राजस्थान, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का उद्घाटन करेंगे। इस समिट में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उद्घाटन भाषण देंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वागत भाषण प्रस्तुत करेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 32 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें से 17 देश ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में शामिल होंगे।

30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का दावा

जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित इस समिट में 5,000 से अधिक प्रतिष्ठित मेहमान, व्यवसाय जगत के दिग्गज, निवेशक और विभिन्न प्रतिनिधि शामिल होंगे। सरकार ने 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने का दावा किया है।

RELATED NEWS

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

January 20, 2026
PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

January 11, 2026

प्रमुख देश और भागीदारी

सम्मेलन में डेनमार्क, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, स्पेन और थाईलैंड सहित 17 ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में शामिल होंगे। अन्य देशों में अमेरिका, यूके, जर्मनी, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख देश विभिन्न क्षमताओं में भाग लेंगे।

तीन दिवसीय इस समिट में थीम आधारित 12 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें महिला उद्यमिता, जल प्रबंधन, सस्टेनेबल ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, स्टार्टअप, शिक्षा, कृषि-व्यवसाय, और पर्यटन जैसे विषय शामिल हैं। इन सत्रों में उद्योग और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करेंगे।

प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव और MSME कॉन्क्लेव

सम्मेलन के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य दुनियाभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों को एक मंच पर लाना है। तीसरे दिन एमएसएमई कॉन्क्लेव आयोजित होगा, जिसमें इस क्षेत्र की चुनौतियों और उनकी तैयारी पर विचार किया जाएगा।

राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो

इस सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण ‘राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो’ होगा, जहां राज्य में व्यापार और निवेश के लिए उभरते अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा।इस समिट के माध्यम से राजस्थान वैश्विक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयासों को नई ऊंचाई देने की दिशा में अग्रसर है।

Tags: PM ModiRising Rajasthan
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की एक...

PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

by Mayank Yadav
January 11, 2026

PM Modi Somnath Swabhiman Parv: गुजरात के सोमनाथ में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' को संबोधित करते हुए PM Modi ने...

PM Modi

यूपी में मोदी की ‘प्रेरणा’: 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और सुशासन का नया संकल्प

by Mayank Yadav
December 25, 2025

PM Modi at Rashtra Prerna Sthal in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में 65 एकड़ में फैले...

PM Modi

शीतकालीन सत्र शुरू: हंगामे से ठप हुई लोकसभा, पीएम मोदी बोले- ‘ड्रामा नहीं नीति पर दो बल’

by Mayank Yadav
December 1, 2025

PM Modi Welcome Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामे और हाई-वोल्टेज बयानबाजी के साथ शुरू हुआ। जहां...

PM Modi flag hoisting

आँसू और आनंद का संगम: अयोध्या में फहरा धर्म ध्वज, PM मोदी ने कहा- आज सदियों की वेदना को मिला विराम।

by Mayank Yadav
November 25, 2025

PM Modi flag hoisting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या के भव्य राम मंदिर पर धर्म...

Next Post
Rohini News

Rohini News : PG की चौथी मंजिल से गिरकर BCA और DTU के 2 छात्रों की मौत, पुलिस कर रही जांच

Pushpa 2 BO Collection

Pushpa 2 BO Collection: पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग,रचा इतिहास, जल्द होगी 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist