Sunday, May 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: बेनामी संपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फैसला, पुराने मामलों मे भी आयकर कर सकेगा कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि 2016 से पहले की बेनामी संपत्तियों की भी जांच और जब्ती हो सकती है। हालांकि पुराने मामलों में नई सजा लागू नहीं होगी। फैसले से आयकर विभाग को बड़ी ताकत मिली है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
May 10, 2026
in सुप्रीम कोर्ट
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court On Benami Property: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बेनामी संपत्तियों को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि आयकर विभाग अब 2016 से पहले किए गए बेनामी लेनदेन की भी जांच कर सकता है और ऐसी संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार रखता है। इस फैसले के बाद उन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं जिन्होंने अपनी जमीन, मकान या नकदी किसी रिश्तेदार, ड्राइवर, कुक या दूसरे व्यक्ति के नाम पर छिपाकर रखी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट के इस फैसले से कई पुराने मामलों को दोबारा खोला जा सकता है। अब जांच एजेंसियां सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि संपत्ति के असली मालिक तक पहुंचने की कोशिश करेंगी।

कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में हुए बेनामी कानून संशोधन को लेकर कई अहम बातें स्पष्ट की हैं। अदालत ने कहा कि कानून का वह हिस्सा, जो जांच, प्रक्रिया और संपत्ति जब्त करने से जुड़ा है, उसे पिछली तारीख से भी लागू किया जा सकता है।

RELATED NEWS

Supreme Court of India: पेंशनर्स को बड़ी राहत,सुप्रीम कोर्ट ने बराबर DA-DR देने का दिया आदेश

Supreme Court of India: पेंशनर्स को बड़ी राहत,सुप्रीम कोर्ट ने बराबर DA-DR देने का दिया आदेश

April 11, 2026
Sharjeel Imam Bail Case Update

Sharjeel Imam Bail Case: सुप्रीम कोर्ट ने माना दिल्ली दंगे थे ‘बड़ी साजिश’, एक साल तक नहीं लगेगी जमानत याचिका

January 6, 2026

इसका मतलब है कि नवंबर 2016 से पहले किए गए बेनामी सौदे भी अब जांच के दायरे में आएंगे। अगर कोई संपत्ति बेनामी पाई जाती है, तो सरकार उसे अपने कब्जे में ले सकती है।

सजा को लेकर भी साफ निर्देश

कोर्ट ने यह भी कहा कि 2016 से पहले हुए मामलों में नई सजा लागू नहीं होगी। यानी ऐसे मामलों में 7 साल तक की जेल की सजा नहीं दी जाएगी। हालांकि पुराने कानून के तहत अधिकतम 3 साल तक की सजा दी जा सकती है। इसके साथ ही पुराने मामलों में जुर्माने का प्रावधान भी लागू नहीं होगा। अदालत ने साफ किया कि पुराने और नए मामलों में सजा के नियम अलग-अलग रहेंगे।

वसीयत के जरिए बच नहीं पाएगी संपत्ति

अक्सर लोग बेनामी संपत्ति को कानूनी रूप देने के लिए वसीयत का सहारा लेते थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस रास्ते पर भी सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि अगर कोई संपत्ति बेनामी तरीके से खरीदी गई है, तो उसे वसीयत या उत्तराधिकार के जरिए असली मालिक तक पहुंचाना भी गलत माना जाएगा। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में कानून चुप नहीं बैठेगा और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई होगी।

बेनामी कानून में क्या है सजा?

बेनामी संपत्ति कानून के तहत सरकार संपत्ति को जब्त कर सकती है। इसके अलावा संपत्ति की बाजार कीमत का 25 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं 2016 के बाद के मामलों में 7 साल तक की जेल का प्रावधान भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले के बाद आयकर विभाग को 20 से 30 साल पुराने संदिग्ध मामलों की जांच करने की ताकत मिल गई है। टैक्स मामलों के जानकार राहुल गर्ग ने कहा कि अब साफ संदेश है कि व्यक्ति चाहे बच जाए, लेकिन बेनामी संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी।

क्या था पूरा मामला?

यह मामला मंजुला और अन्य बनाम डी. ए. श्रीनिवास से जुड़ा था। इसमें एक व्यक्ति ने वसीयत के आधार पर कुछ संपत्तियों पर मालिकाना हक जताया था। जांच में पता चला कि जमीन सुधार कानूनों से बचने के लिए ये संपत्तियां किसी और के नाम पर खरीदी गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने इस दावे को खारिज कर दिया और सरकार को 8 हफ्तों के भीतर संपत्तियों पर कब्जा लेने का आदेश दिया।

Tags: Benami Property LawSupreme Court decision
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Supreme Court of India: पेंशनर्स को बड़ी राहत,सुप्रीम कोर्ट ने बराबर DA-DR देने का दिया आदेश

Supreme Court of India: पेंशनर्स को बड़ी राहत,सुप्रीम कोर्ट ने बराबर DA-DR देने का दिया आदेश

by Sadaf Farooqui
April 11, 2026

DA DR Equal Rule: देशभर के लाखों पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। Supreme Court of India ने अपने...

Sharjeel Imam Bail Case Update

Sharjeel Imam Bail Case: सुप्रीम कोर्ट ने माना दिल्ली दंगे थे ‘बड़ी साजिश’, एक साल तक नहीं लगेगी जमानत याचिका

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Sharjeel Imam Bail Case: 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े ‘लार्जर कॉन्स्पिरेसी’ यानी बड़ी साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...

Supreme Court: राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप पर सुप्रीम कोर्ट ने किसको दिया जोर का झटका

Supreme Court: राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप पर सुप्रीम कोर्ट ने किसको दिया जोर का झटका

by SYED BUSHRA
October 13, 2025

Supreme Court Dismisses Petition on “Vote Theft” Claims: अधिवक्ता रोहित पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की...

Sahara refund process update

Uttar Pradesh: सहारा की इन सोसायटी के निवेशकों को मिल रहा रिफंड,जानिए कैसे और किसको मिलेगा लाभ

by Sadaf Farooqui
March 12, 2025

Sahara refund process update-नई दिल्ली. सरकार ने मंगलवार को जानकारी दी कि 28 फरवरी 2025 तक सहारा ग्रुप की कोऑपरेटिव...

लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर्स को supreme court से राहत सरकार को झटका,अब टिकटों पर कौनसा टैक्स नहीं लगेगा

लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर्स को supreme court से राहत सरकार को झटका,अब टिकटों पर कौनसा टैक्स नहीं लगेगा

by SYED BUSHRA
February 12, 2025

Supreme Court ruling on lottery distributors सुप्रीम कोर्ट ने लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पक्ष में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist