गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने महिला तटरक्षक अधिकारी प्रियंका त्यागी को स्थायी कमीशन नहीं देने पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने बल को दो सप्ताह में फैसला लेने का निर्देश दिया और लैंगिक भेदभाव पर सवाल उठाए।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026
in सुप्रीम कोर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

Court’s Stand: भारतीय तटरक्षक बल में लैंगिक समानता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला अधिकारी प्रियंका त्यागी को स्थायी कमीशन देने से इनकार करने के मामले में कोर्ट ने तटरक्षक बल को फटकार लगाई। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि किसी महिला अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने साफ कहा कि अब अत्यधिक तकनीकी आपत्तियों के आधार पर महिला अधिकारियों के अधिकारों को नहीं रोका जा सकता।

नीति पर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने तटरक्षक बल की हालिया नीति को अस्पष्ट और मनमाना बताया। पीठ ने सवाल किया कि अगर पुरुष अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया जा सकता है, तो महिला अधिकारियों को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि हर बार कोई नया तकनीकी आधार बताकर महिला अधिकारी के रास्ते में बाधा नहीं डाली जा सकती। पीठ ने तटरक्षक बल के रुख को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।

RELATED NEWS

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

अगस्त 20, 2026
Supreme Court Senior Citizen Property Rights

Property Rights: क्या अब वरिष्ठ नागरिक बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अगस्त 19, 2026

दो सप्ताह की मोहलत

सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी को दो सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में तटरक्षक बल प्रियंका त्यागी को स्थायी कमीशन देने पर फैसला करे। ऐसा नहीं होने की स्थिति में सुप्रीम कोर्ट खुद उनके स्थायी समावेशन का आदेश जारी कर सकता है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

प्रियंका की उपलब्धियां

प्रियंका त्यागी ने भारतीय तटरक्षक बल में 14 वर्षों से अधिक समय तक सेवा दी है। वह पूर्वी क्षेत्र में डोर्नियर विमान उड़ाने वाली पहली महिला चालक दल अधिकारी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। उनके नाम पुरुष और महिला दोनों अधिकारियों में वरिष्ठता के आधार पर करीब 4,500 उड़ान घंटे दर्ज होने का दावा किया गया है। समुद्री अभियानों के दौरान उन्होंने 300 से अधिक लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सेवा से हटाने का आदेश

इतनी लंबी और महत्वपूर्ण सेवा के बावजूद प्रियंका त्यागी को सेवा से मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि तटरक्षक बल अपनी निष्क्रियता का फायदा नहीं उठा सकता। पीठ ने लैंगिक भेदभाव और असमानता को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की और कहा कि ऐसी व्यवस्था में बदलाव जरूरी है।

सुविधाओं का तर्क खारिज

तटरक्षक बल की ओर से महिलाओं के लिए बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की कमी का तर्क दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि सुविधाओं या बुनियादी ढांचे की कमी को महिलाओं के अधिकारों से इनकार करने का आधार नहीं बनाया जा सकता। पीठ ने सेना, वायुसेना और नौसेना से जुड़े पहले के फैसलों का भी संदर्भ दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तारीख तय की।

Tags: Gender EqualityIndian Coast GuardSupreme Court
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

Property Rights: क्या अब वरिष्ठ नागरिक बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Supreme Court Senior Citizen Property Rights:सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत...

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार बोली- परीक्षा का सिस्टम अब होगा फुलप्रूफ

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

NEET Paper Leak Supreme Court Hearing:सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, नीट यूजी पेपर लीक मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में...

मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की जगह नहीं लगेगा जानलेवा इंजेक्शन

मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की जगह नहीं लगेगा जानलेवा इंजेक्शन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: भारत में मौत की सजा पाने वाले कैदियों को फिलहाल फांसी के फंदे से ही सजा दी जाएगी।...

Supreme Court: एयरलाइंस के मनमाने किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 7 दिन में नियम तय करो वरना जहाज उड़ाने नहीं देंगे

Supreme Court: एयरलाइंस के मनमाने किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 7 दिन में नियम तय करो वरना जहाज उड़ाने नहीं देंगे

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

Supreme Court Action: सुप्रीम कोर्ट ने त्योहारों और छुट्टियों के दौरान हवाई टिकटों के बढ़ते किराए को लेकर सोमवार को कड़ा...

Next Post
Pak UAE Controvercy: क्या ईरान युद्ध के दौरान पाकिस्तानियों से हुई थी बदसलूकी, पूर्व स्पीकर का छलका दर्द

Pak UAE Controvercy: क्या ईरान युद्ध के दौरान पाकिस्तानियों से हुई थी बदसलूकी, पूर्व स्पीकर का छलका दर्द

UN Reform: भारत ने यूएनएससी में फिर उठाई सुधार की मांग, कहा- दुनिया बदल चुकी है, अब स्थायी सदस्यता जरूरी

UN Reform: भारत ने यूएनएससी में फिर उठाई सुधार की मांग, कहा- दुनिया बदल चुकी है, अब स्थायी सदस्यता जरूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist