हरियाणा में Jalebi पर सियासी घमासान, आखिर क्यों ट्रेंड कर रही जलेबी? जानें पूरा माजरा

Gohana Jalebi Trend

Gohana Jalebi Trend

Gohana Jalebi Trend: हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान हुए था, जिसके बाद आज मंगलवार को इसके नतीजे सामने आ रहे हैं सभी पार्टियों के दिल की धड़कने बढ़ी हुई है। साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच जलेबी इस समय काफी चर्चाओं में चल रही है। जलेबी का यह मामला तब से चर्चाओं में है जब से राहुल गांधी ने इसका स्वाद चखा है, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद इसका सही स्वाद बीजेपी को समझ आ रहा होगा, तो चलिए जानते हैं आखिर हरियाणा में जलेबी क्यों चर्चा में बनी हुई है, क्या है पूरा माजरा?

दरअसल, जलेबी का यह पूरा मामला हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शुरू हुई थी। राहुल गांधी ने हरियाणा के एक रैली को संबोधित करने आए थे और दीपेंद्र हुड्डा ने उनके लिए मातू राम से जलेबी खरीदी थी। राहुल को यह जलेबी इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपने भाषण में भी इसका जिक्र किया। राहुल गांधी जलेबी की फैक्ट्री खोल रहे थे

राहुल गांधी ने जमकर की जलेबी की तारीफ

एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, अगर यह जलेबी किसी बड़ी फैक्ट्री में बनेगी तो कई लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही इसे दूसरी जगहों पर एक्सपोर्ट भी किया जा सकेगा। दूसरे लोग भी इस जलेबी का स्वाद ले सकेंगे, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आने शुरू हुए तो शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को भारी बहुमत मिला। 90 सीटों वाले हरियाणा में 70 से ज्यादा सीटें कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही थीं। लेकिन जैसे-जैसे EVM के वोटों की गिनती आगे बढ़ी, तस्वीर बदल गई और बीजेपी बहुमत में आ गई, जिसके बाद कांग्रेस का मजाक उड़ाया जाने लगा और जलेबी देश में ट्रेंड करने लगी।

सोशल मीडिया कांग्रेस का उड़ाया गया मजाक

जलेबी के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि कांग्रेस ने जलेबी खरीदकर जरूर बांटी होगी, लेकिन अब उसकी सरकार नहीं बन रही है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हरियाणा के नतीजों के बाद ये जलेबी कौन खाएगा? मैं उपवास कर रहा हूं।

जानकारी के लिए बता दें कि, गोहाना वहीं सीट है जहां से जलेबी की ये कहानी शुरू हुई थी। वहां भी कांग्रेस की हार तय लग रही है। कांग्रेस उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक को वहां से लगभग 40 हजार वोट मिलते दिख रहे हैं, वहीं बीजेपी उम्मीदवार अरविंद कुमार शर्मा को यहां से 50 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं और वो 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीतते दिख रहे हैं।

Imran Hashmi injured : इमरान हाशमी ‘गुडाचारी 2’ के सेट पर हुए हादसे का शिकार, गले पर लगा गंभीर कट

Exit mobile version