Tuesday, March 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

हरियाणा में कौन बनेगा CM? हुड्डा और सैलजा की दावेदारी से कांग्रेस में बढ़ी हलचल!

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, और अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
October 6, 2024
in Breaking, हरियाणा
Haryana
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, और अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 90 में से 59 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले (Haryana Assembly Election 2024) एनडीए गठबंधन को 21 सीटें मिल सकती हैं।

RELATED NEWS

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

November 21, 2025
बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’, पब्लिक देखती रही ‘सिंघम’ की मौत का तांडव

बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’, पब्लिक देखती रही ‘सिंघम’ की मौत का तांडव

November 8, 2025

एग्जिट पोल किसको कितनी सीटें?

ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल (Haryana Assembly Election 2024) में इंडिया गठबंधन को 57 और एनडीए गठबंधन को 27 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि अन्य पार्टियों को 0 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। इसी तरह, सीएनएन 24 के एग्जिट पोल के अनुसार, इंडिया गठबंधन को 59 और एनडीए गठबंधन को 21 सीटें मिलने की उम्मीद है, साथ ही अन्य दलों को 10 सीटें मिल सकती हैं।

भूपिंदर सिंह हुड्डा

चुनाव परिणामों के पूर्व कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद के लिए कई नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। प्रमुख दावेदारों में सबसे आगे भूपिंदर सिंह हुड्डा का नाम है, जो मौजूदा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं।

हुड्डा 2005 से 2014 तक दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वह अभी राजनीति से रिटायर नहीं हुए हैं और यह फैसला पार्टी आलाकमान पर निर्भर करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

सांसद कुमारी शैलजा

दूसरे प्रमुख दावेदार के रूप में एआईसीसी की महासचिव और सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा का नाम चर्चा में है। वह कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा होने के साथ-साथ गांधी परिवार की करीबी मानी जाती हैं। उन्होंने भी मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी जताई है, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

यह भी पढ़े: पटरी पर सरिया रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश, ललितपुर में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

दीपेंद्र हुड्डा

इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि अगर भूपिंदर सिंह हुड्डा रेस से बाहर होते हैं तो वह अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा का नाम आगे बढ़ा सकते हैं। दीपेंद्र ने कहा था कि मुख्यमंत्री का नाम तय करने की प्रक्रिया कांग्रेस में आलाकमान द्वारा विधायकों से सलाह लेकर की जाती है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला

रणदीप सिंह सुरजेवाला का नाम भी मुख्यमंत्री पद की चर्चा में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखना गलत नहीं है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के फैसले को वह स्वीकार करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान का नाम भी दावेदारों में शामिल है। वह दलित नेता होने के साथ-साथ भूपिंदर सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में एक बैठक के दौरान उन्होंने राज्य में दलित चेहरे को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे करने की बात कही थी।

Tags: HaryanaHaryana Assembly Election
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

by Vinod
November 21, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आ गई है।...

बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’, पब्लिक देखती रही ‘सिंघम’ की मौत का तांडव

बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’, पब्लिक देखती रही ‘सिंघम’ की मौत का तांडव

by Vinod
November 8, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हरियाणा के हिसार में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आया है। यहां हिसार के मिलगेट...

Haryana

‘शहादत’ vs. ‘उत्पीड़न’! IPS की मौत का बदला? ASI ने जान देकर IPS पूरन कुमार पर लगाया ‘भ्रष्टाचार’ का इल्ज़ाम!

by Mayank Yadav
October 14, 2025

Haryana पुलिस में एक हाई-प्रोफाइल IPS की आत्महत्या का भूचाल अभी थमा भी नहीं था कि एक और दुखद घटना...

Haryana

Haryana jet crash: हरियाणा में सेना का फाइटर जेट क्रैश, दूर तक बिखरे टुकड़े, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

by Mayank Yadav
March 7, 2025

Haryana jet crash: हरियाणा के पंचकूला जिले में मोरनी के नजदीक बालदवाला गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच...

Haryana case

Hariyana News: 8 साल बाद विदेश से घर लौट रहा था, फोन पर मिली ऐसी खबर कि सबका कांप उठा दिल

by Ahmed Naseem
February 25, 2025

Hariyana News: यह एक दिल को चीर देने वाली कहानी है। हरियाणा के पिहोवा गांव का रहने वाला संटी 8...

Next Post
UP News

UP News: कैराना सांसद इकरा हसन की मांग, यति नरसिंहानंद पर लगे NSA

Ghaziabad

गाजियाबाद की घटना को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा, 'नफरत फैलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist