हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने गुरुग्राम स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।

Om Prakash Chautala Death

Om Prakash Chautala Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन (Om Prakash Chautala Death) हो गया है। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने गुरुग्राम स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष थे। ओमप्रकाश चौटाला ने पहली बार 2 दिसंबर 1989 को मुख्यमंत्री पद संभाला और 171 दिनों तक इस पद पर रहे।

89 साल की उम्र में ओमप्रकाश चौटाला का निधन

इसके बाद उन्होंने 12 जुलाई 1990 को फिर से मुख्यमंत्री पद संभाला और 5 दिन तक इस पद पर रहे। फिर 22 मार्च 1991 को उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर 15 दिन तक काम किया। ओमप्रकाश चौटाला ने 24 जुलाई 1999 को मुख्यमंत्री पद संभाला और 2 मार्च 2000 तक कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 2005 तक पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। ओमप्रकाश चौटाला के पिता चौधरी देवीलाल दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार 21 जून 1977 को वे मुख्यमंत्री बने और करीब दो साल तक इस पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने 20 जून 1987 को फिर से मुख्यमंत्री पद संभाला और दो साल 165 दिन तक इस पद पर रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का निधन अत्यंत दुखद है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने जीवन भर प्रदेश और समाज की सेवा की। यह देश और हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।”

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रदेश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति!”

ये भी पढ़े: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, हादसे में कई महिलाएं घायल

Exit mobile version