गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, हादसे में कई महिलाएं घायल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे कई श्रद्धालु गिर पड़े। यह घटना पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के छठे दिन हुई।

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 20, 2024
in Breaking, मेरठ
Meerut News
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मचने की बड़ी खबर सामने आई है। इस हादसे में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि कथा पंडाल के प्रवेश द्वार पर भीड़ बढ़ने के कारण अफरा-तफरी मच गई जिससे कई महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़ीं। हादसे में घायल महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंडाल में कैसे उमड़ी भीड़

खबरों के मुताबिक हादसा (Meerut News) कथा पंडाल के प्रवेश द्वार पर हुआ जहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए भारी संख्या में महिलाएं जुटी थीं। पंडाल पूरी तरह से भीड़ से भरा हुआ था और प्रवेश द्वार पर भी काफी महिलाएं एकत्रित थीं। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे कुछ महिलाएं भीड़ में गिर गईं।

RELATED NEWS

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

जुलाई 15, 2026
Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

जुलाई 7, 2026

स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल तैनात था जिसने भगदड़ पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान कुछ महिलाओं को चोटें आईं जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायल महिलाओं की संख्या का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े: हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भगदड़ में चार महिलाएं हुई घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भगदड़ में चार महिलाएं घायल हुई हैं। हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एंट्री गेट पर महिलाएं पंडाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान गेट पर धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे कई महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं।

एसएसपी ने मामले पर क्या कहा? 

मेरठ के एसएसपी ने मीडिया को बताया कि कथा में भीड़ ज्यादा हो जाने के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि, इस घटना में किसी की जान को खतरा नहीं हुआ है। घायल महिलाओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात हैं। फिलहाल, स्थिति पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है।

Tags: Meerut NewsPradeep Mishra
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Illegal Construction: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Meerut Double Murder Verdict: समीर को उम्रकैद मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी कॉलोनी में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड...

Meerut Police Corruption Case

Meerut Corruption Case : मेरठ में रिश्वत लेकर आरोपी छोड़ने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुली पोल

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

Meerut Police Corruption Case: मेरठ में पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां...

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Meerut Suicide Cases: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फंदा...

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

by SYED BUSHRA
मई 28, 2026

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 17 साल की...

Next Post
Deoria News : गेंदे की खेती ने बदल दी किस्मत, लीक छोड़कर आगे बढ़े किसान, हो रही है लाखों में कमाई

Deoria News : गेंदे की खेती ने बदल दी किस्मत, लीक छोड़कर आगे बढ़े किसान, हो रही है लाखों में कमाई

सड़े हुए सिस्टम का शिकार बने पिता-पुत्र, जिस बेटी की हत्या के आरोप में काटी जेल, वह निकली जिन्दा

सड़े हुए सिस्टम का शिकार बने पिता-पुत्र, जिस बेटी की हत्या के आरोप में काटी जेल, वह निकली जिन्दा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist