Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला की कार हादसे का शिकार, चुनाव प्रचार से लौटते समय पेड़ से टकराई, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की कार शनिवार शाम भिवानी जिले में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शेरपुरा गांव में हुई। बराला चुनाव प्रचार के बाद हिसार लौट रहे थे।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
September 22, 2024
in Breaking, हरियाणा
Subhash Barala
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Subhash Barala Car Accident: हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला (Subhash Barala) की कार शनिवार शाम भिवानी जिले में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शेरपुरा गांव में हुई। बराला चुनाव प्रचार के बाद हिसार लौट रहे थे।

हादसे में उन्हें कमर, गर्दन और हाथ में चोटें आई हैं, जबकि उनके ड्राइवर को भी कई जगह चोटें आईं। यह घटना लगभग शाम 7 बजे हुई जब वे लोहारू विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार जेपी दलाल के समर्थन में कार्यक्रमों में भाग लेकर लौट रहे थे। उनका अंतिम कार्यक्रम सिधनवा गांव में था।

RELATED POSTS

No Content Available

जैसे ही वे हिसार की ओर बढ़े, उनकी गाड़ी ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बराला ड्राइवर के साथ वाली सीट पर थे, लेकिन सीट बेल्ट बांधने और गाड़ी की स्पीड कम होने के कारण उनका बचाव हो गया।

यह भी पढ़े: कांग्रेस पर नायब सैनी का बड़ा आरोप, सैलजा के अपमान पर भाजपा हमलावर

हादसे के तुरंत बाद, बराला को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कई बीजेपी नेता अस्पताल पहुंचे, जिनमें हिसार से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता भी शामिल थे।

2018 में भी हो चुका है हादसा

आपको बता दें कि 2018 में उनकी गाड़ी एक पेड़ से टकरा चुकी है। उस समय, बाइक सवार को बचाने की कोशिश में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई थी। उस समय वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे और साहू गांव के पास एक पेट्रोल-पंप का उद्घाटन करके टोहाना लौट रहे थे।

अचानक एक बाइक सवार सड़क के बीच आ गया, जिससे उनके ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क के दूसरी तरफ मोड़ दिया। इस दौरान गाड़ी पेड़ से टकरा गई और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस हादसे में सुभाष बराला बाल-बाल बच गए थे।

Tags: Subhash BaralaSubhash Barala car Accident
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Raviwar ke Upay : रविवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, सूर्यदेव कर देंगे मालामाल

Raviwar ke Upay : रविवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, सूर्यदेव कर देंगे मालामाल

Ayodhya

Ayodhya: सपा सांसद के बेटे अजीत प्रसाद पर अपहरण और पिटाई का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version