Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Karnataka: BJP नेता Praveen Nettaru की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Karnataka: BJP नेता Praveen Nettaru की बेरहमी से हत्या, जानिए किस मामले से जुड़ी है प्रवीण की हत्या की कड़ी..

कर्नाटक से अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ के बल्लारी में अज्ञात लोगों ने बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी है। वहीं जानकारी के मुताबिक शायद इस हत्या की कड़ी पिछले दिनों हुई एक मुस्लिम व्यक्ति की हत्या या फिर मस्जिद से जुड़े मामले से जुड़ी हुई है।

आपको बता दे कर्नाटक में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आई है। 23 जून 2018 को भाजपा नेता मोहम्मद अनवर की गौरी कनुवे इलाके में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने इसी तरह चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इसी प्रकार बजरंग दल के 26 वर्षीय कार्यकर्ता हर्षा की इसी साल 20 फरवरी को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए है। लोगों ने विरोध परर्दशन करते हुए करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं से न्याय की मांग की है।

हालांकि इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बीजेपी नेता की हत्या पर दुख जताया है। साथ ही परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू की बर्बर हत्या निंदनीय है।

प्रवीण की आत्मा को शांति मिले

इस तरह का जघन्य अपराध करने वालों को जल्द ही अरेस्ट किया जाएगा और कानून के तहत सजा मिलेगी। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

आपको बता दें ये घटना बेल्लारे इलाके की है। जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी नेता प्रवीण नेत्तारू पर धारदार हथियार से हमला किया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। सामने आई तस्वीरों में नेत्तारू के शव को खून से लथपथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि हत्या किसी बेरहमी से की होगी।

https://twitter.com/Ashwataama/status/1552130134643277827?s=20&t=p6-hu3DY_ecfdNGI2dEX0g

वहीं घटना के वक्त प्रवीण नेत्तारू बेल्लारे स्थित अपनी पोल्ट्री की दुकान पर थे। रात के करीब 9 बजे कुछ बाइकसवार हमलावरों ने आकर उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया।

प्रवीण भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य होने के साथ ही सोशल व पॉलिटिकल सर्कल में काफी सक्रिय थे। उनकी वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी हत्या का मालूम नहीं चल सका है लेकिन जाँच चल रही है।

अब तक की जांच में सामने आया है कि जिन लोगों ने प्रवीण पर हमला किया था वो केरल के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बाइक से आए थे। घटना भी केरल के बॉर्डर के नजदीक वाले इलाके की है। हालांकि हालातों के मद्देनजर फोर्स इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

ये भी पढ़ेHariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर हरे रंग का विशेष महत्व, जानिए महिलाओं के लिए कैसे खास होता है तीज का व्रत..

Exit mobile version