Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेश दौरों की टीम में हुआ फेरबदल, 13 मंत्री और 33 IAS करेंगे रोड शो, अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेश दौरों की टीम में हुआ फेरबदल, 13 मंत्री और 33 IAS करेंगे रोड शो, अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सरकार के अन्य मंत्रियों और अफसरों की टीम विदेश दौरे पर जाने वाली है। वहीं विदेश दौरे पर जाने वाले मंत्रियों, अधिकारियों की तारीखों को तय किया गया है। जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड इकोनामिक फोरम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। बता दें कि 16 जनवरी को दावोस में वर्ल्ड इकोनामिक फोरम का आयोजन किया गया है।

दावोस में यूपी सरकार लगाएगी पवेलियन

वहीं यूपी सरकार दावोस में अपनी पवेलियन लगाएगी। इसके माध्यम से निवेशकों को मिलने वाली सहूलियत सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समित के लिए होने वाली ब्रांडिंग को लकेर टीम तय की गई है। 13 मंत्री और 33 IAS विदेश में रोड शो करते हुए निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह 9 से 15 दिसंबर तक अमेरिका जाएंगे। इसी तरह प्रमुख सचिव नगर विकास के स्थान पर एसीएस नवनीत सहगल विदेश जाएंगे। एसीएस नवनीत सहगल 9 से 14 दिसंबर तक जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन जाएंगे। वहीं इसके अलावा सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी 13 दिसंबर को न्यूयॉर्क जाएंगे। राज्य सरकार के सलाहकार केवी राजू 11 दिसंबर को यूएई जाएंगे। 9 से 19 दिसंबर के बीच यूपी की टीमों का विदेश दौरा तय किया गया है। 12 और 13 दिसंबर को एमएसएमई मंत्री राकेश सचान यूएई जाएंगे। इसके सााथ ही पीडब्ल्यूडी, पर्यटन केशव प्रसाद मौर्य जाएंगे। उनके साथ आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी रहेंगे। प्रमुख सचिव आवास एवं प्रमुख सचिव परिवहन भी साथ जाएंगे।

देंइसी तरह अन्य टीम में 9 से 14 दिसंबर तक डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मैक्सिको, ब्राजील और अर्जेंटीना जाएंगे। इसके साथ ही औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जर्मनी और बेल्जियम जाएंगे। इसी तरह 9 से 14 दिसंबर तक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना टोरंटो, मॉन्ट्रियल और लॉस एंजिल्स जाएंगे। वहीं बता दे कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल और मुख्य सचिव भी साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री के ओएसडी संजीव सिंह और विशेष सचिव सुरेंद्र अग्निहोत्री भी साथ में जाएंगे। इसी तरह वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी विदेश दौरे पर जाएंगे। प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मत्स्य मंत्री संजय निषाद और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के भी दौरे तय किए गए हैं।

Exit mobile version