Sunday, June 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Weather Update: न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले पहाड़ों में हुई बर्फबारी से गिरा पारा, यूपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

by Muskaan Rajput
December 31, 2022
in देश, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update: नया साल आते ही पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है. जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ने लगी है. पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए हैं. तो वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

हिमाचल में बर्फबारी के कारण कुछ सड़कें बंद

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है. इस बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद कुछ सड़कों को बंद कर दिया गया हैं. मनाली से केलांग करीब 70 किमी दूर है और केलांग से सिस्सू से 31 किमी पहले पर्यटकों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है. केलांग से आगे दारचा, लाहौल स्पीति में बर्फबारी से रास्ते बंद हो गए हैं. पर्यटकों को खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

RELATED NEWS

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

June 6, 2026
Rain And Storm Alert In India

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

June 4, 2026

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते दिखे। तस्वीरें तुर्कमान गेट से हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। pic.twitter.com/MCThO0fNmo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2022

दिल्ली में फिर पारा गिरने का अनुमान

राजधानी दिल्ली में 15 दिनों के बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शुक्रवार को पारा 10 डिग्री के करीब पहुंचा था. हरियाणा और पंजाब में तापमान में हल्की सा इजाफा हुआ है. जबकि बठिंडा में 5 और अमृतसर में 6.4 डिग्री को छोड़कर कई जगहों पर पारा 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया लेकिन कोहरा छाया रहा. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है.

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या में आज न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। pic.twitter.com/uEeZZ6YNqn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2022

यूपी में भी बढ़ती ठंड और कोहरे का असर

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर जारी है. राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. यहां का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विजिबिलिटी कम होने के चलते 15 से ज्यादा फ्लाइट्स ने 4 घंटे लेट उड़ान भरी. हालात यह रहा कि नगर निगम ने शुक्रवार को गोरखपुर में जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाया. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद यहां ठंड का असर बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़ें – New Year 2023: नए साल पर मथुरा आने वाले भक्तों की सुरक्षा होगी कड़ी, जानें क्या है तैयारी

Tags: cold windIndian Meteorological DepartmentWeather Newsweather update
Share199Tweet125Share50

Muskaan Rajput

Related Posts

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

UP Weather Alert:पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के...

Rain And Storm Alert In India

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

Weather Alert Across Several States:भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश को...

Energy reserve: भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस, सरकार ने उठाए अहम कदम,  बढ़ाया LPG और कच्चे तेल का रिजर्व

Weather Update:देशभर में बदलेगा मौसम , 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

 Weather Update: देशभर में मौसम का स्वरूप तेजी से बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संकेत दिए...

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

IMD Storm Rain Alert: मॉनसून अभी पूरे देश में पूरी तरह सक्रिय भी नहीं हुआ है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान...

Weather Update : कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जानिए आप के इलाके मे कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जानिए आप के इलाके मे कैसा रहेगा मौसम

by SYED BUSHRA
May 27, 2026

India weather update today: देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के...

Next Post

Tunisha की मौत को लेकर अब खुलेंगे कई राज, अनलॉक हुआ iPhone 50 से ज्यादा ऑडियो नोट मिले

New Year 2023: उत्तराखंड में नए साल के जश्न पर होटल हुए फुल, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने जारी की ये गाइडलाइन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist