बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Gorakhpur: ‘कालानमक धान’ के इतिहास के बारे में बताने के लिए आ रही है ये किताब, कपिलवस्तु महोत्सव में होगा लोकार्पण

by Juhi Tomer
जनवरी 23, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर। काला नमक धान चावल की एक प्रजाति है जिसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के सिध्दार्थ नगर सहित 10 पड़ोसी जिलों के तराई क्षेत्र में उगाया जाता है। विलुप्त हो रहे धान की इस प्रजाति को बचाने के लिये सीएम योगी ने कई तरह के कदम उठाये हैं। इसे भगवान बुद्ध का महाप्रसाद भी माना जाता है। अब इस पर पहली बार पुस्तक लिखी गई है। डा. रामचेत चौधरी द्वारा लिखी गई इस पुस्तक को सिद्धार्थनगर जिले में होने वाले कपिलवस्तु महोत्सव में सामने लाई जाएगी। यह पुस्तक महात्मा बुद्ध के महाप्रसाद कालानमक के विलुप्त होने, उसके बचाव और इसके विस्तार के लिये किये जा रहे कामों को बताएगी। कालानमक धान पर पहली अधिकारिक रूप से लिखी यह 200 पन्नों की पुस्तक ‘स्टोरी आफ कालानमक राइस-पास्ट, प्रजेंट एवं फ्यूचर’ महोत्सव के दौरान लोकार्पित होगी।

गौरतलब है कि 28 जनवरी से पहली फरवरी तक सिद्धार्थनगर में कपिलवस्तु महोत्सव-2023 का आयोजन होने वाला है, जिसमें कालानमक धान पर प्रकाशित इस पहली पुस्तक का विमोचन होगा। पुस्तक को लिखने वाले डॉ रामचेत चौधरी ने काला नमक धान को बचाने और इसकी पैदावार बढ़ाने के लिय बहुत काम किया है, इसलिए उनकी इस पुस्तक को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। इस पुस्तक में नौ अध्याय हैं। इसमें महात्मा बुद्ध के महाप्रसाद कालानमक धान की 3000 साल पुरानी गाथा से इस समय तक के सफर को रेखाकिंत किया गया है।

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

पुस्तक में ये रहेगा खास

यह पुस्तक भगवान महात्मा बुद्ध के महाप्रसाद कालानमक धान को सिद्धार्थनगर के किसानों द्वारा कालजयी बनाने की गाथा बताएगी। अंग्रेजों द्वारा इसके व्यापारिकरण और इंग्लैंड तक साल-दर-साल पहुंचाने की कोशिशों को भी बताएगी। इसमें आजादी के बाद कालानमक धान की बर्बादी की कहानी भी रहेगी। किन वजहों या लापरवाहियों से धान की ये प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई, इसका भी जिक्र है। कभी 50 हजार हेक्टेयर में उगने वाली यह प्रजाति साल 2005 में 2000 हेक्टेयर पर कैसे पहुंच गया, इसका भी जिक्र है। डॉ रामचेत चौधरी की इस पुस्तक में पीआरडीएफ संस्थान के जरिए किसानों के पास बचे हुए 250 प्रकार के जर्म प्लाज्म को इकट्ठा कर नवीन प्रजाति केएन 3, बौना कालानमक 101, बौना कालानमक 102 और कालानमक किरण विकसित करने की पूरी कहानी रहेगी। इस किताब में कालानमक धान को कानूनी दांवपेच आजमा कर खुद का उत्पाद बताने वाले किसी देश अथवा संस्था की गलत नियत से बचाने की सावधानियां भी बताई जाएगी।

पुस्तक में इन प्रजातियों का रहेगा विवरण

यह पुस्तक में कालानमक धान की कई प्रजातियों के गुण के बारे में विस्तार से बताया गया है। इतना ही नहीं, यह पुस्तक कालानमक धान में ज्यादा आयरन, ज्यादा प्रोटीन, ज्यादा जिंक और विटामिन ए के साथ शुगर फ्री होने की तथ्यात्मक जानकारी देती है तो कालानमक धान को सर्वोत्तम चावल भी स्थापित करने वाली है। पुस्तक में देश में चल रहे कालानमक धान पर अनुसंधान का विवरण भी है। इसके विकास के लिए सरकारी एवं गैर-सरकारी मदद का जिक्र भी है।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने लिखी है प्रस्तावना

पुस्तक की प्रस्तावना विश्वविख्यात धान प्रजनक एवं कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ गुरुदेव सिंह खुश ने लिखी है। शुभकामनाएं राज्यपाल उत्तर प्रदेश, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति, राज्यसभा एवं विधानसभा के सदस्य एवं राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान फिलीपींस, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधिकारियों ने दी है।

Tags: black saltgorakhpurkalanamakLatest Newslatest up news in hindiUPUP News
Share198Tweet124Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Next Post

पिंक ब्रालेट में Mouni Roy ने दिए कातिलाना पोज सोशल मीडिया पर यूजर्स देख बोले हाय गर्मी

छपरा के बाद अब सिवान में 24 घंटों में जहरीली शराब पीने से 7 की मौत,14 लोगों की हालत नाजुक, सैनिटाइजर के लिए स्प्रिट मंगाकर बनाई गई शराब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist