• बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter
News1India
Live TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
News1India
No Result
View All Result
Home खेल क्रिकेट न्यू़ज

IND vs NZ 3rd ODI: भारतीय ओपनरों ने लगाई न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की क्लास, रोहित और गिल ने जड़ा शतक

Vikas Baghel by Vikas Baghel
2023/01/24
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
IND vs NZ 3rd ODI: भारतीय ओपनरों ने लगाई न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की क्लास, रोहित और गिल ने जड़ा शतक

इंदैर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के तीसरे और आखरी मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा  और युवा शुभमन गिल ने सैकड़ा जड़ दिया। बता दें रोहित के फैंस काफी समय से हिटमैन के शतक का इंतजार कर रहे थे और कई पारियों के बाद रोहित ने शतक के रूप में फैंस को तोहफा दे ही दिया। साथ ही शुभमन गिल ने तीसरे मैच में भी दर्शको भरपूर मनोरंजन दिया।

तीसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसले किया और भारत को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने युवा शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज किया, देखते ही देखते दोनों के बीच पहले वनडे की ही तरह अच्छी साझेदारी पनपने लगी। पहले दोनो ने फिफ्टी लगाई और बाद में दोनों ही खिलाड़ियों ने लगभग एक साथ शतक भी लगाया।

किसी भी टीम को अपने ओपनरों से जैसी उम्मीद होती है वैसा ही काम शुभमन और रोहित की जोड़ी ने किया।

पावरप्ले का इस्तेमाल करना हो या फिर एक बड़े स्कोर के लिए अच्छी नीव बिछाना। भारत के दोनों ओपनरों ने अपना काम बखूबी किया।

पहले रोहित ने जड़ा सैकड़ा –

कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से कुछ तो बड़ा होने वाला था जिसका इशारा हमें लगातार मिल रहा था, सीरीज के पहले मैच में रोहित ने 86 और दूसरे में  51 रनों की पारी खेली थी, मतलब साफ का कि रोहित के बल्ला रन बनाने के लिए लगातार तड़प रहा था और आखिरकार तीसरे वनडे में कीवी गेंदबाजों की हवा टाइट करने और वनडे में अपना 29 वां शतक जड़ने के बाद शायद रोहित अब कुछ शांत हुए होंगे। खैर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित ने महज 85 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली जिसमें उनहोने 9 चौके और  4 छक्के लगाए, साथ ही हिटमैन का स्ट्राइक रेट 118.82 का रहा।

गिल ने फिर जीता दिल –

शुभमन गिल को कप्तान रोहित शर्मा का साथ खूब भा रहा है। भारतीय टीम ने उन्हें वनडे के नए ओपनर के रूप में इस्तेमाल करना चाहा था जिस फैसले को गिल लगातार सही साबित करते जा रहे हैं। पछले 6 मौचों में गिल में गिल का ये चौथा शतक था। गिल ने तीसरे वनडे में 78 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 13 चौके और 5 छक्के निकले इससे पहले दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने अपना पहला दोहरा शतक भी जड़ा था और सीरीज के पहले मैच में गिल ने शतक के साथ ही शुरूआत की थी। यानी कीवी गेंदबोजों की पिटाई करनी हो तो शुभमन गिल बकयदा ट्यूशन दे सकते हैं।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए जो कीवी टीम के लिए पहाड़ जैसा टारगेट था।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs nz 3rd odirohit shamra 100Rohit Sharmashubman gillshubman gill 100
Previous Post

Fukrey 3 की रिलीज डेट आई सामने इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Next Post

Bigg Boss 16: कंटेस्टेंट Tina Dutta के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट साउथ की इस फिल्म में जल्द आएंगी नज़र

Next Post
Bigg Boss 16: कंटेस्टेंट Tina Dutta के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट साउथ की इस फिल्म में जल्द आएंगी नज़र

Bigg Boss 16: कंटेस्टेंट Tina Dutta के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट साउथ की इस फिल्म में जल्द आएंगी नज़र

  • About
  • Advertisement
  • Our Team
  • Twitter
  • Digital Network
  • Contact us
Welcome to News1India

Copyright © 2022. All rights reserved

No Result
View All Result
  • बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter

Copyright © 2022. All rights reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist