Saturday, February 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Kanpur: युवती को घसीटते हुए ले जा रही कार पर लोगों ने किया पथराव, जब किडनैपिंग का हुआ खुलासा पैरों तले से खिसकी जमीन

Juhi Tomer by Juhi Tomer
February 5, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, कानपुर, बड़ी खबर, विशेष
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि कानपुर में शनिवार देर शाम बीच सड़क पर युवती को कार सवार जबरन कार में घसीट कर ले जा रहे थे। युवती के सोर मचाने और उनका विरोध करते देख लोगों के होश उड़ गए। बीच सड़क पर यूपी -14 की नंबर प्लेट वाली कार और उसमें सवार होकर आए लोगों को ऐसा करता देख मौके से गुजर रहे राहगिरों और आसपास के दुकानदारों ने कार सवारों को रोकने का प्रयास किया।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि वहीं लोगों ने डायल 112 को युवती के अपहरण की सूचना भी दी। इस बीच वहां कार से आए लोगों और राहगीरों में मारपीट शुरू हो गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था और राहगीरों ने कार सवार लोगों पर पथराव शुरू कर दिया जिस पर कार से आए लोगों ने भी राहगीरों पर पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। वहीं पथराव में कुछ लोग घायल भी हो गए। मौंके पर डायल 112के पहुंचने से विवाद थमा नहीं तो थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने कार सवार लोगों और उस लड़की को थाने ले गए जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई।

RELATED POSTS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Deoria momos jewellery theft case

मोमोज की लालच, मासूम बच्चा और 86 लाख की ज्वेलरी… देवरिया की किस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया

February 2, 2026

किडनैपिंग समझकर लोगों ने किया पथराव

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक कार से आए लोग गाजियाबाद के हैं। उनकी बेटी घर से निकल कर कहीं चली गई तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। इस पर उन्हें जानकारी हुई कि पब्जी गेम खेलने के दौरान लड़की की कानपुर के बिधनू के एक युवक से बातचीत शुरू हुई। इसके बाद फिर दोनों इंस्टा ग्राम के जरिए आपस में बातचीत करने लगे और दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया और उसी के चलते लड़की अपने घर से बिना कुछ बताए कानपुर आ गई। वहीं परिजनों ने और जानकारी जुटाई तो पता लगा कि कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के के ब्लॉक इलाके में लड़का लड़की हैं। यहां बीती रात परिजन कार से पहुंच गए, वहां लड़की लड़के को खोज लिया और लड़की से साथ चलने को कहा पर लड़की साथ चलने को तैयार न हुई तो उसे जबरन कार में बिठाने लगे। इसपर लोगों ने समझा कि लड़की का अपहरण हो रहा है और पथराव कर दिया।

लड़की परिजनों के साथ

वहीं मामले की जानकारी के बाद देर रात तक पुलिस परिजनों और लड़की से बात करते रहे और काफी समझाने के बाद लड़की परिजनों के साथ जाने को तैयार हो गई तो उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की है। एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय ने बताया कि कल शाम हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के बीच वाद विवाद का एक मामला सामने आया था। उसके संबंध में ये बताना है कि एक गाजियाबाद की रहने वाली लड़की जिसकी सोशल साडट्स के माध्यम से यहां के रहने वाले लड़के से दोस्ती हो गयी थी और उसी से मिलने वहां से चली आई थी। इसकी सूचना जब उनके परिजनों को मिली तो लड़की के परिवार वालों ने हनुमंत विहार पुलिस से तुरन्त संपर्क किया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की को सकुशल उनको परिजनों को सौंप दिया है। लड़की लेकर वो गाजियाबाद लौट चुके हैं और उन्होंने ये बताया है कि वो यहां से कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। भविष्य में यदि वो अगर किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराना भी चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि वो गाजियाबाद पुलिस का सहयोग लेंगे। वर्तमान में यहां पर इस विवाद से कोई समस्या नहीं है।

Tags: kanpurKanpur Latest NewsKanpur NewsKanpur PoliceUP Latest NewsUP NewsUttar PradeshUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Deoria momos jewellery theft case

मोमोज की लालच, मासूम बच्चा और 86 लाख की ज्वेलरी… देवरिया की किस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया

by SYED BUSHRA
February 2, 2026

Deoria Momos Jewellery Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।...

U P Division: क्या पूर्वांचल राज्य बनने से यूपी की राजनीति, प्रशासन और जनता की किस्मत सच में बदल जाएगी?

U P Division: क्या पूर्वांचल राज्य बनने से यूपी की राजनीति, प्रशासन और जनता की किस्मत सच में बदल जाएगी?

by SYED BUSHRA
January 23, 2026

Uttar Pradesh Division Debate:देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश एक बार फिर बंटवारे की बहस के केंद्र...

meerut kapsad murder case latest news

Meerut Murder Case update: दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण मामले में नए खुलासे, SSP ने बताई पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
January 13, 2026

Meerut Kapsad Murder Case:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का कपसाड़ कांड इन दिनों पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना...

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Next Post

दिल्ली: जहां गूंजी किलकारियां, जहां गुजरे बचपन के दिन, 54 साल बाद घर-गली को देखकर भावुक हो गए थे परवेज मुशर्रफ

Asaram: कौन है वो महिला... जिसने संभाला आसाराम का '10 हजार करोड़' का साम्राज्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist