गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

यूपी में पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण, जनगणना और प्रशासनिक कारणों से टल सकते हैं। संभावना है कि अब पंचायत चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाएं, जिससे हजारों प्रत्याशियों का इंतजार और बढ़ सकता है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
up panchayat election delay 2027 news
Share on FacebookShare on Twitter

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रशासनिक उलझनों, कानूनी अड़चनों और जनगणना के तय कार्यक्रम की वजह से पंचायत चुनाव टलना लगभग तय माना जा रहा है।
चर्चा है कि अब ये चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही कराए जा सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जिलों से लेकर राजधानी तक इस मुद्दे पर तेजी से चर्चा हो रही है।

आरक्षण बना सबसे बड़ा कारण

सरकार ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हलफनामा देकर साफ कर दिया है कि पंचायत और निकाय चुनाव से पहले समर्पित पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी आयोग का गठन जरूरी है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक यह आयोग पिछड़े वर्ग का त्वरित सर्वे करेगा। उसी सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का नया ढांचा तय किया जाएगा।
फिलहाल पुराने ओबीसी आयोग का कार्यकाल खत्म हो चुका है। नया आयोग बनाने और उसकी रिपोर्ट आने में कम से कम 4 से 6 महीने लग सकते हैं। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तब तक चुनाव कराना आसान नहीं माना जा रहा है।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

जनगणना और परीक्षाएं बाधा

पंचायत चुनाव टलने की दूसरी बड़ी वजह राष्ट्रीय जनगणना भी है। मई और जून 2026 में प्रदेश में जनगणना का पहला चरण यानी हाउस लिस्टिंग सर्वे होना प्रस्तावित है।
इस काम में करीब 5 लाख सरकारी कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसी समय बोर्ड परीक्षाएं भी होंगी। ऐसे में चुनाव कराने के लिए जरूरी कर्मचारी मिलना मुश्किल हो जाएगा।
फरवरी 2027 में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके तुरंत बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। इसलिए पंचायत चुनाव के लिए समय निकालना मुश्किल माना जा रहा है।

विधानसभा चुनाव से जुड़ी रणनीति

सूत्रों का कहना है कि सरकार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंचायत चुनाव कराकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पंचायत चुनाव में अक्सर गांव और ब्लॉक स्तर पर गुटबाजी बढ़ जाती है।
कई बार कार्यकर्ता आपस में ही टकरा जाते हैं, जिससे पार्टी संगठन को नुकसान होता है। ऐसे में रणनीति यही बताई जा रही है कि पहले विधानसभा चुनाव कराए जाएं, उसके बाद पंचायत चुनाव कराए जाएं।

प्रशासकों को मिल सकती जिम्मेदारी

मई के पहले सप्ताह में प्रदेश के ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। अगर समय पर चुनाव नहीं हुए, तो 57 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं।
सरकारी अधिकारी पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि अगर चुनाव टलते हैं तो मौजूदा प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए, ताकि विकास कार्य रुकें नहीं।

Tags: Panchayat Election UpdateUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post
ahmedabad plane crash investigation

Ahmedabad Plane Crash Update: अफवाहों से मचा हड़कंप, पायलट पर आरोपों पर जांच एजेंसी ने क्या कहा

UP News: एक्सप्रेस-वे प्रदेश के बाद एयरपोर्ट प्रदेश की ओर अग्रसर यूपी, अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी के लिए योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

UP News: एक्सप्रेस-वे प्रदेश के बाद एयरपोर्ट प्रदेश की ओर अग्रसर यूपी, अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी के लिए योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In