Monday, December 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

दिल्ली: जहां गूंजी किलकारियां, जहां गुजरे बचपन के दिन, 54 साल बाद घर-गली को देखकर भावुक हो गए थे परवेज मुशर्रफ

Anu Kadyan by Anu Kadyan
February 5, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, विदेश, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रिटिश राज के दौरान दिल्ली में जन्मे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने रविवार को दुबई में अंतिम सांस ली। मुशर्रफ के परिवार की आज भी पुरानी दिल्ली में पुश्तैनी हवेली है। उनके बचपन के भी कुछ साल दिल्ली की गलियों में ही बीते थे। साल 2001 में तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति मुशर्रफ भारत दौरे पर आए थे। वह अपनी हवेली वाली गलियों को देखकर भावुक हो गए थे। वह काफी देर तक अपने बचपन की जगह को निहारते रहे। इस दौरान पाकिस्तान की सर्वोच्च शख्सियत ने हवेली में रहने वाले अपने कई बुजुर्ग रिश्तेदारों से भी आगे बढ़कर बातचीत की और उन्हें गले भी लगाया था।  

जीवनी इन दलाइन ऑफ फायर- अ मेमॉयर’ में लिखा कि…

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को दिल्ली के दरियागंज इलाके में हुआ था। 1947 में भारत विभाजन के कुछ दिन पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्तान का फैसला किया था। उनके पिता पाकिस्तान सरकार में काम करते थे। वहीं 1998 में परवेज मशर्रफ जनरल बने। उन्होंने भारते के खिलाफ कारगिल जैसे युद्ध की साजिश रची, लेकिन भारत के बहादुर सैनिकों ने उनकी हर चाल पर पानी फेर दिया। अपनी जीवनी इन दलाइन ऑफ फायर- अ मेमॉयर’ में जनरल मुशर्रफ ने लिखा कि उन्होंने कारगिल पर कब्जा करने की कसम खाई थी। लेकिन नवाज शरीफ की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाया ।

RELATED POSTS

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

December 9, 2025
दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

November 29, 2025

वहीं 1920 के दशक की शुरुआत में जन्मीं मुशर्रफ की मां जरीन लखनऊ में पली-बढ़ी थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भी वहीं से हासिल की थी। जरीन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया। परवेज के पिता सैयद मुशर्रफुद्दीन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट थे। अंग्रेज सरकार के दौरान वह सिविल सर्वेंट बन गए थे। उनका परिवार शुरू से ही सरकारी नौकरियां करता रहा है। सैयद के परदादा टैक्स कलेक्टर थे और नाना जज।

4 साल की उम्र में छोड़ा देश

बंटवारे के समय 1947 में परवेज मुशर्रफ अपने परिवार सहित पाकिस्तान चले गए और वहां बड़े नौकरशाह बन गए। उस समय मुशर्रफ की उम्र महज 4 साल थी। 

उनके पिता सैयद नई पाकिस्‍तान सरकार के लिए काम करने लगे। बाद में वह पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के साथ जुड़े। फिर 1949 में वह पाकिस्‍तान के तुर्की स्थित दूतावास चले गए। इसी वजह से मुशर्रफ अपने परिवार के साथ कुछ समय के लिए तुर्की में रहे। जहां उन्‍होंने तुर्की भाषा बोलनी सीखी।

करीब दस साल बाद यानी 1957 में इनका परिवार फिर पाकिस्‍तान लौटा। जहां परवेज की स्‍कूली शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक स्‍कूल में हुई। कॉलेज की पढ़ाई लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चन कॉलेज में हुई। मुशर्रफ का सबसे प्रिय विषय गणित था। बाद में उन्होंने अर्थशास्त्र में रुचि लेनी शुरू की। फिर 1961 में 18 साल के मुशर्रफ पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए। 1964 में पाकिस्तानी सेना की तोपखाना रेजिमेंट में नियुक्त हुए।

2001 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने

अक्टूबर 1998 में मुशर्रफ को जनरल का ओहदा मिला। वह सैन्य प्रमुख बन गए। साल 1999 में सैन्य तानाशाह मुशर्रफ ने बिना खून बहाए ही तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलट कर दिया। इसके बाद खुद पाकिस्तान की बागडोर संभाल ली। वह 20 जून 2001 से लेकर 18 अगस्त 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति बन रहे। 

7 अगस्त 2008 के दिन पाकिस्तान की नई गठबंधन सरकार ने परवेज मुशर्रफ पर महाभियोग चलाने का फैसला किया। 11 अगस्त 2008 के दिन संसद ने मुशर्रफ को राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए महाभियोग की कार्यवाही शुरू कर दी। बाद खुद मुशर्रफ ने अपने पद से 7 दिन बाद इस्तीफा सौंप दिया।

Tags: DelhiNews1IndiaPAKISTANpervez musharraf
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
December 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
November 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

by Kanan Verma
November 28, 2025

इस्लामाबाद :  पूर्व पाकिस्तानी PM Imran Khan के बेटे कासिम खान ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके...

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद से व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने...

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान के अंदर से एक बड़ी खबर निकल कर आई है। ये खबर पाक को बड़े...

Next Post

Asaram: कौन है वो महिला... जिसने संभाला आसाराम का '10 हजार करोड़' का साम्राज्य

Quetta Bomb Blast: क्वेटा में बड़ा बम धमाका, पुलिस चौकी को बनाया गया निशाना, कई लोग हुए घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version