रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

अब इस नेटवर्क में वकील की भी एंट्री हो चुकी है। नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किए गए एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब उसका साथी वकील मुशर्रफ उर्फ प्रवेज भी एजेंसियों के रडार पर है।

by Vinod
नवम्बर 27, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद से व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने पांच आतंकी डॉक्टरों को अरेस्ट किया, जबकि एक आतंकी डॉक्टर उमर ने खुद को उड़ा लिया। एनआईए ने डॉक्टर्स, इंजीनियर के अलावा मौलवियों को भी दबोचा है। अब इस नेटवर्क में वकील की भी एंट्री हो चुकी है। नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किए गए एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब उसका साथी वकील मुशर्रफ उर्फ प्रवेज भी एजेंसियों के रडार पर है। देर रात उसे भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां हिरासत में लिए गए वकील से पूछताछ कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, लगभग रात 1 बजे दो पुलिस गाड़ियां मुशर्रफ उर्फ प्रवेज के घर पहुंची। हथियारों से लैस पुलिस टीम ने दरवाजा खटखटाया, जिसे खुद मुशर्रफ ने खोला। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, पुलिस ने बिना किसी देर के उसे हिरासत में ले लिया। कार्रवाई इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी कुछ समझ नहीं पाए। मुशर्रफ वकील के पिता दिलावर उर्फ दिल्ला ने बताया कि बेटे को पकड़ते समय उसके हाथ में तेज दर्द हुआ, क्योंकि तीन महीने पहले हुए सड़क हादसे में उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। ऑपरेशन के बाद वह अभी पूरी तरह ठीक भी नहीं हुआ था। पिता ने कहा कि बेटे को हिरासत में लिए जाने के बाद से उनका परिवार परेशान है। उनका कहना है कि उन्हें यह भी पता नहीं कि मुशर्रफ को कहां रखा गया है।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

अगस्त 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026

वकील के पिता ने बताया कि एजेंसियों और पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सिर्फ इतना पता चला कि मुशर्रफ को उसी रात रिजवान एडवोकेट के जरिए फोन करवाया गया था, इसके बाद से उसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं दी गई। बता दें, नूंह में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसएस के लिए जासूसी और आतंकी फंडिंग में शामिल होने के आरोप में तावडू के खरखड़ी गांव का युवा वकील रिजवान पुलिस की गिरफ्त में है। बुधवार देर रात उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 8 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उस पर हवाला के जरिए करोड़ों रुपये की राशि पाकिस्तान से प्राप्त करने और पंजाब में देशविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप हैं। सूत्र बताते हैं कि रिजवान का साथ मुशर्रफ दे रहा था। इसी के चलते उसे हिरासत में लिया गया है।

इसी केस में पुलिस ने पंजाब के जालंधर के शाहकोट थाना क्षेत्र से मलेशियन पट्टी निवासी अजय अरोड़ा को भी गिरफ्तार किया ह।. अजय अरोड़ा मिठाई का कारोबारी बताया जा रहा है, जो हवाला का काम भी करता था और वही पाकिस्तान से आई रकम रिजवान तक पहुंचाता था। नूंह पुलिस ने बुधवार को रिजवान को पकड़ा, जिसके बाद पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने जालंधर में दबिश देकर अजय अरोड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिजवान के पंजाब नेशनल बैंक खाते में पाकिस्तानी हैंडलरों से करोड़ों रुपये हवाला के जरिए भेजे गए थे। इस धन का इस्तेमाल पंजाब में आतंकी नेटवर्क मजबूत करने, देशविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और संदिग्ध तत्वों की फंडिंग में किया जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है। शुरुआती जांच में इनमें कई संदिग्ध चैट, दस्तावेज और संपर्क मिले हैं, जिनका संबंध पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों ही उपकरण फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

 

Tags: Delhi Blasts 2025ISILawyer Rizwan ArrestedPAKISTANTerrorist UmarWhite Collar Terror
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Next Post
मुमताज ने साझा किया कि धमेंद्र से मिलने की उनकी अंतिम कोशिश नाकाम रही, क्योंकि स्टाफ ने उन्हें ICU प्रवेश से मना कर दिया था

मुमताज ने साझा किया कि धमेंद्र से मिलने की उनकी अंतिम कोशिश नाकाम रही, क्योंकि स्टाफ ने उन्हें ICU प्रवेश से मना कर दिया था

इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन

Delhi Pollution Protest : उग्र प्रदर्शन के बाद 17 प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई तेज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist