• बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter
News1India
Live TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
News1India
No Result
View All Result
Home एडिटर चॉइस

Jamiat Ulema-e-Hind: मौलाना अरशद मदनी ने दिया विवादित बयान, कहा- आदम था तुम्हारा पूर्वज

Juhi Tomer by Juhi Tomer
2023/02/12
in एडिटर चॉइस, विशेष
Jamiat Ulema-e-Hind: मौलाना अरशद मदनी ने दिया विवादित बयान, कहा- आदम था तुम्हारा पूर्वज

जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी लगातार विवादीत बयान देते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कहा है कि इस्लाम सभी धर्मों से पुराना है और यह भारत में बाहर से नहीं आया है। मदनी ने शुक्रवार (10 फरवरी 2023) को कहा कि भारत जितना नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत का है, उतना ही उनका भी है। दरअसल, दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद का आम सत्र आयोजित चल रहा है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महमूद मदनी ने कहा, “भारत हमारा देश है। यह देश जितना नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत का है, उतना ही यह देश महमूद का भी है। न तो महमूद उनसे एक इंच आगे है और न ही वे महमूद से एक इंच आगे हैं।”

वहीं जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी के एक बयान के बाद मंच पर बवाल हो गया। इस बार उन्होंने मोहन भागवत को लेकर जो जहर उगला है उसको लेकर मौलाना ने कहा कि हमारे मजहब में दखल क्यों दिया जाता है। हमारा सबसे पहला नबी मनु यानी आदम है। मदनी ने कहा कि तुम्हारा पूर्वज हिन्दू नहीं था। तुम्हारा पूर्वज मनु था यानी आदम था। मदनी के इस बयान के बाद मंच पर बवाल भी हो गया।

अल्लाह ने धरती पर मनु यानी आदम को उतारा- जमीयत उलेमा-ए-हिंद

बता दें कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन में मदनी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा अल्लाह ने इसी धरती पर मनु यानी आदम को उतारा हैस जिसकी पत्नी हव्वा है जिनको तुम हेमवती कहते हो। ये हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबके पूर्वज हैं। मदनी के बयान पर जैन गुरु लोकेश मुनि ने स्टेज पर खड़े होकर विरोध जताया। बयान से नाराज कई लोगों ने तुरंत ही मंच छोड़ दिया।

बता दें कि, दिल्ली में चल रहा जमीयत उलेमा ए हिंद का अधिवेशन लगातार विवादों में है। वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महमूद मदनी ने कहा था कि, “भारत हमारा देश है। यह देश जितना नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत का है, उतना ही यह देश महमूद का भी है। न तो महमूद उनसे एक इंच आगे है और न ही वे महमूद से एक इंच आगे हैं।”मदनी ने यह भी कहा है कि भारत खुदा के सबसे पहले पैगंबर अब्दुल बशर सईदाला आलम की जमीन है। भारत मुस्लिमों की पहली मातृभूमि है। इसलिए यह कहना कि इस्लाम बाहर से आया, पूरी तरह गलत और आधारहीन है। इस्लाम इसी देश का मजहब है। इस्लाम सभी धर्मों में सबसे पुराना महजब है। भारत हिंदी मुसलमानों के लिए सबसे अच्छा देश है।साथ ही उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने वालों को सजा देने के लिए एक अलग कानून बनाया जाए। मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत और उकसावे के मामलों के अलावा इस्लामोफोबिया में वृद्धि हाल के दिनों में देश में खतरनाक स्तर तक बढ़ गई है।

नबी आदम को भारत की धरती पर उतारा

उन्होंने कहा कि वह मुसलमानों को समझना चाहिए कि अल्लाह ने आखिरी नबी पैगंबर मोहम्मद को अरब में भेजा। अगर वो चाहता तो उनको अमेरिका, स्विट्जरलैंड, अफ्रीका में उतार सकता था। लेकिन उसने अरब की जमीन पर उतारा। इसी तरह पहले नबी आदम को भारत की धरती पर उतारा। अगर वो चाहता तो अफ्रीका, अरब रूस में उतरता लेकिन हमारा विश्वास है कि अदम को उतारने के लिए भारत की जमीन को चुना।

Tags: Arshad MadaniISLAMIslam is oldest religion in worldlatest news in hindiMaulana Arshad MadaniMaulana Arshad Madani ClaimMaulana Arshad on mohan bhagwatMaulana Arshad rssOldest Religion in World
Previous Post

ब्रेड के पैकेट के साथ डिलीवर हुआ जिंदा चूहा, तस्वीर हुई वायरल

Next Post

Ghazipur: बंटी बबली गैंग के सरगना उपेंद्र राय की पुश्तैनी जमीन हुई कुर्क, 3 करोड़ 50 लाख आंकी जा रही कीमत

Next Post
Ghazipur: बंटी बबली गैंग के सरगना उपेंद्र राय की पुश्तैनी जमीन हुई कुर्क, 3 करोड़ 50 लाख आंकी जा रही कीमत

Ghazipur: बंटी बबली गैंग के सरगना उपेंद्र राय की पुश्तैनी जमीन हुई कुर्क, 3 करोड़ 50 लाख आंकी जा रही कीमत

  • About
  • Advertisement
  • Our Team
  • Twitter
  • Digital Network
  • Contact us
Welcome to News1India

Copyright © 2022. All rights reserved

No Result
View All Result
  • बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter

Copyright © 2022. All rights reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist