• बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter
News1India
Live TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
News1India
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

54 साल की उम्र में मशहूर सिंगर Marc Anthony ने 23 साल की लड़की से रचाई शादी

Neel Mani by Neel Mani
2023/02/15
in मनोरंजन
54 साल की उम्र में मशहूर सिंगर Marc Anthony ने 23 साल की लड़की से रचाई शादी

नई दिल्ली: आपने कई बार न्यूज़ पेपर्स सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल पर इस तरह की ख़बरों के बारे में पढ़ा होगा कि उम्र में इतना डिफरेंस होने के बाद कपल ने रचाई शादी। जहां भारत जैसे संस्कृतिवादी देश में लड़के या लड़की की उम्र में ज्यादा एज डिफरेंस होने को सही नहीं माना जाता है और यहां तक की दोनों में से किसी की उम्र ज्यादा होने पर शादी तक नहीं की जाती तो वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां एज डिफरेंस कोई मायने नहीं रखता।

Click Here: https://www.instagram.com/p/CoqS9wWO5MG/?utm_source=ig_web_copy_link

Photo Credit @ marcanthony Instagram

इनमें कई पश्चिमी देश (Western Country) शामिल है। चलिए इसी से जुड़ी एक वायरल ख़बर के बारे में आपको बताते हैं। अमेरिका के मशहूर सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्टर मार्क एंथनी (Marc Anthony) ने 54 साल की उम्र में चौथी शादी की है। अब आप सोचेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है! लेकिन आगे पढ़िए तो सही इस बार इस सिंगर ने 23 साल की लड़की से शादी रचाई है।

आपको बता दें, कि मार्क एंथनी ने करीब दो हफ्ते पहले ही 23 साल की फैशन मॉडल नादिया फरेरा (Nadia Ferreira) से शादी करने का ऐलान किया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। बात अगर दोनों के एज डिफरेंस को लेकर करें तो दोनों की उम्र में 27 साल का फासला है।

इतना ही नहीं अब ये न्यूली मैरिड कपल पैरेंट्स भी बनने वाला है। सोशल मीडिया पर कपल ने इस बात को फैंस के साथ शेयर किया है। मार्क एंथनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पैरेंट्स बनने की इस खुशी को अपने सभी फैंस के साथ शेयर किया है।

बता दें कि नादिया फरेरा पहली बार मां बनने जा रही है लेकिन मार्क एंथनी का ये सातवा बच्चा होगा। इससे पहले मार्क तीन शादियां कर चुके हैं जिनसे उन्हें 6 बच्चे हैं। बीती 28 जनवरी को नादिया फरेरा के साथ मार्क एंथनी ने चौथी शादी की। इस शादी में हॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे।

साल 2000 में पहली बार मार्क एंथनी मिस यूनिवर्स विजेता डायनारा टोरेस से शादी की थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए थे। साल 2003 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2004 में मशहूर एक्ट्रेस और पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) से मार्क एंथनी ने शादी रचाई थी लेकिन ये शादी भी ज्यादा सालों तक नहीं टिक सकी और साल 2008 में दोनों अलग हो गए थे।

साल 2017 में तलाक होने के बाद अब मार्क एंथनी ने नादिया फरेरा के साथ चौथी शादी की है। बता दें कि भारत में भी कुछ सेलेब्स इस तरह की शादी कर चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल (Arun Lal) ने अपनी उम्र से 28 साल छोटी बुल बुल साहा (Bulbul Saha) के साथ शादी रचाई थी।

अभिनेता कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने भी अपनी उम्र से 29 साल छोटी लड़की से शादी की थी। उनकी ये शादी काफी चर्चा में रही थी। इतना ही नहीं राजनीतिक गलियारे भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी उम्र में 28 साल छोटी अमृता राय (Amrita Rai) से साल 2015 में शादी रचाई थी। ये शादी भी काफी विवादों में रही थी।

ये सब देखकर आपकी क्या राय है क्या भारत जैसा संस्कृतिवादी देश भी पश्चिमी सभ्यता को अपना रहा है या फिर उसकी तरफ खिंचा जा रहा है ?

Tags: bollywoodEntertainment NewsHollywoodInstagramJennifer LopezMarc AnthonyNadia FerreiraNews1Indiasocial media
Previous Post

महाशिवरात्रि का महाबवाल… दो पक्षों में भड़की हिंसा, उखाड़ फेंका महाकाल का तोरणद्वार, मस्जिद से हुई पत्थरबाजी

Next Post

UP: बुलडोजर बाबा ने बिगाड़े सबके खेल… परीक्षा में नकल कराने वाले भी जाएंगे जेल, शिक्षा मंत्री के बयान से हिले अधिकारी

Next Post
UP: बुलडोजर बाबा ने बिगाड़े सबके खेल… परीक्षा में नकल कराने वाले भी जाएंगे जेल, शिक्षा मंत्री के बयान से हिले अधिकारी

UP: बुलडोजर बाबा ने बिगाड़े सबके खेल... परीक्षा में नकल कराने वाले भी जाएंगे जेल, शिक्षा मंत्री के बयान से हिले अधिकारी

  • About
  • Advertisement
  • Our Team
  • Twitter
  • Digital Network
  • Contact us
Welcome to News1India

Copyright © 2022. All rights reserved

No Result
View All Result
  • बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter

Copyright © 2022. All rights reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist