Thursday, May 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: माथे पर तिलक… हाथ में फूल दिया, शिक्षा मंत्री ने परीक्षा से पहले दही खिलाकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह

by Anu Kadyan
February 16, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

आज यूपी बोर्ड की परीक्षा का पहला दिन है। सुबह 8 बजे से परीक्षा की पहली पाली शुरू हुई परीक्षा से पहले शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने संभल के बीएमजी इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को तिलक लगाकर दही खिलाया। उनका मुंह मीठा कराया और फूल दिया। गुलाब देवी को अपने बीच देखकर परीक्षार्थियों का उत्साह भी दोगुना हो गया।

दिव्यांग बेटे को कंधे पर बैठाकर परीक्षा दिलाने पहुंचा पिता

प्रदेश में हाईस्कूल में हिंदी, प्रारंभिक हिंदी व इंटर में सैन्य विज्ञान की परीक्षा हो रही हैं। बता दें हाईस्कूल में 31 लाख 16 हजार 487 और इंटरमीडिएट में 27 लाख 69 हजार 258 बच्चे एग्जाम में रजिस्टर्ड हैं। अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा के लिए स्कूल लेकर पहुंचे हैं। एक पिता अपने दिव्यांग बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए अपने कंधे पर बैठाकर शामली के सिटी के इंटर कॉलेज पहुंचा।

RELATED NEWS

Drunk Driving New Rule

ड्रंक एंड ड्राइविंग पर सख्ती, शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, चालान नहीं सीधे होगी गिरफ्तारी जाना पड़ेगा जेल

May 26, 2026
: Next Prime Minister of India

Next PM : अगला प्रधानमंत्री कौन ज्योतिष और राजनीति के मेल में उभरे बड़े चेहरे, किसके सितारे हैं सबसे ज्यादा बुलंद?

May 26, 2026

परीक्षा देने जा रही छात्रा की वैन पलटी

वहीं बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की छात्रा आर्या शुक्ला बीमार होने के बाद भी 10वीं की परीक्षा देने पहुंची। छात्रा की मां ने बताया कि वर्षा पनकी से यहां एग्जाम देने के लिए आए हैं। उसकी बेटी ने कई दिन से बुखार और अन्य बीमारियों से पीड़ित होने के बाद भी एग्जाम की तैयारी भी की है।

वहीं हनुमंत विहार गल्ला मंडी के पास परीक्षा देने जा रही छात्रा की वैन पलट गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में छात्रा को गाड़ी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार ड्राइवर नशे में थ। वह गाड़ी पलटने के बाद फौरन वहां निकलकर भाग गया। गाड़ी पलटने से छात्रा को भी चोट आई हैं।

प्रदेश में 16 जिलों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा

बता दें कि लखनऊ के बाल निकुंज इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट्स पर केंद्र शिक्षकों ने पहले फूल बरसाए। फिर आरती कर तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया और उनका मुंह मीठा कराकर उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा।

इस बीच यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में 16 जिलों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इनमें अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, बागपत, हरदोई, बलिया, जौनपुर, देवरिया, गोंडा, मथुरा, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, चंदौली,  प्रयागराज और कौशांबी शामिल हैं।

कुल 936 संवेदनशील और 242 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र माने गए हैं। हालांकि बलिया में पेपर लीक के बाद इस बार अन्य जिलों से ज्यादा सावधानी बरती जा रही है। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल पर योगी आदित्यनाथ सरकार सख्त है। नकल कराने वालों पर NSA लगाने की घोषणा की गई है। सख्त निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।

यूपी बोर्ड की परीक्षा में 170 बंदी भी शामिल

बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 170 बंदी भी शामिल हो रहे हैं। हाईस्कूल में 79 और इंटर में 91 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सबसे ज्यादा 49 बंदी परीक्षार्थी गाजियाबाद से हैं। जिसमें हाईस्कूल के 23 व इंटरमीडिएट के 26 परीक्षार्थी शामिल हैं। जबकि सबसे कम एक परीक्षार्थी जिला कारागार गोरखपुर से इंटरमीडिएट का है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में सभी 75 जनपदों में मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। नोडल अधिकारियों को मंडलवार नकल विहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मंडल की जिम्मेदारी देख रहा अधिकारी हर परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करेंगे। किसी तरह की अव्यवस्था पर सीधे लखनऊ से प्रिंसिपल या व्यवस्थापक को कॉल की जाएगी। लखनऊ में बनाए गए दो कंट्रोल रूम से भी हर परीक्षा केंद्र की निगरानी की जा रही है।

Tags: boosted enthusiasm of childrenEducation Ministerfeeding curdflowersGulab DeviNews1IndiaTilak
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Drunk Driving New Rule

ड्रंक एंड ड्राइविंग पर सख्ती, शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, चालान नहीं सीधे होगी गिरफ्तारी जाना पड़ेगा जेल

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Drunk Driving New Rule:Uttar Pradesh में अब शराब पीकर गाड़ी चलाना लोगों को भारी पड़ सकता है। सड़क हादसों को...

: Next Prime Minister of India

Next PM : अगला प्रधानमंत्री कौन ज्योतिष और राजनीति के मेल में उभरे बड़े चेहरे, किसके सितारे हैं सबसे ज्यादा बुलंद?

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Prime Minister of India: भारत की राजनीति में ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों का जिक्र हमेशा से होता रहा है। पुराने समय...

Modi Government Big Decisions

Modi Government के 12 साल, दुनिया में बजा डंका, बदलते भारत की नई कहानी, जानिए वह 12 फैसले जिन्होंने बदली देश की तस्वीर

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

 Modi Government Big Decisions:Modi Government पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई बड़े बदलाव देखे हैं। सरकार के कुछ फैसलों...

Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

GPL Jersey And Trophy Launch: गाजियाबाद रॉयल्स के ऑनर अनुराग चड्ढा ने लॉन्च की GPL 2026 की जर्सी-ट्रॉफी, टूर्नामेंट की हुई धमाकेदार शुरुआत

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Ghaziabad Premier League 2026 Begins: गाजियाबाद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गाजियाबाद प्रीमियर लीग यानी...

Ayodhya Ram Mandir Dharmdhwaj Ceremony

Ram Mandir Dharmdhwaj Ceremony: राम मंदिर परिसर में होगा खास आयोजन, 29 मई को माँ भगवती मंदिर पर फहराया जाएगा धर्मध्वज

by SYED BUSHRA
May 25, 2026

Ayodhya Ram Mandir Event: अयोध्या में 29 मई को राम मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।...

Next Post

Chitrakoot: बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सेंटर पर मचा बवाल, चेंकिंग के दौरान संदिग्ध मिले छात्र-छत्राओं के प्रवेश पत्र, प्रबंधक ने गेट पर ही रोका

‘BJP में हिम्मत है तो औरंगाबाद का नाम बदलकर दिखाए’, संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist