बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

CM Yogi के जवाब से टूटा जनता का दिल, प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर आखिर ऐसा क्या बोले बुलडोजर बाबा

by Juhi Tomer
फ़रवरी 16, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नरेंद्र मोदी के बाद देश का प्रधानमंत्री कौन होगा? ये सवाल सभी के जहन में है और हर कोई इस सवाल को जानना चाहता है। इसको लेकर चर्चाओं का दौर गरमाया हुआ है। कोई कयास लगाते हुए ये कहता है कि गृह मंत्री अमीत शाह होंगे या तो फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। कभी हिंदु वाहिनी के अध्यक्ष रहे योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जिले में लगातार 5 बार सांसद भी रहे, और उनकी पहचान एक ऐसे फायरब्नरांड नेता की थी जिनका एक एक बयान अखबारों कि सुर्खिया बनता हैं। क्योंकि हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान पर वो ताल थोकर बोला करते थे। ऐसे फायर ब्रैंड नेता योगी आदित्यनाथ को साल 2017 में मोदी और अमित शाह ने मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश का ताज पहना दिया गया था। जिस वक्त योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई उस वक्त इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी।

2022 में जनता ने फिर एक बार योगी आदित्यनाथ को चुना

वहीं बीजेपी विरोधियों की ये सोच तब गलत साबित हुई जब योगी आदित्यनाथ के राज में सरकारी योजनाएं जहांं समाज के आखिरी पंती में बैठे लोगों के पास पहुंचने लगी तो वहीं दूसरी तरफ गुंडे बदमाशों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। धीरे धीरे योगी सरकार को आए सत्ता में 5 साल गुजर गए और जब दोबारा साल 2022 में विधानसभा चुनाव हुआ तो जनता ने फिर एक बार योगी आदित्यनाथ को चुना और सत्ता सौंप दी । सत्ता में वापसी के बाद योगी आदित्यनाथ राजनीति में और मजबूत होकर उभरे और अब तो योगी आदित्यानाथ की पहचान एक ऐसे नेता के तौर पर हुई जिसे अब मोदी का उत्तराधिकारी बताया जाने लगा। वहीं अब कई लोग ऐसे भी हैं जो योगी आदित्यनाथ को जल्द से जल्द हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री की शपथ गृहण करते देखना चाहते है। पर अब सवाल ये है कि खुद सीएम योगी प्रदानमंत्री बनने के बारे में क्या सोचते है इसका जवाब उन्होंने खुद दे दिया है।

RELATED NEWS

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

जुलाई 1, 2026
यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

जून 30, 2026

सीएम योगी ने कहा- “मैं एक योगी हूं”

दरअसल, निजी चैनल के शिखर सम्मेलन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान सवालों और जवाबों का दौर चला। जब उनसे प्रधानमंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो एक योगी हैं और उसी रूप में रहना चाहते हैं। उनका मानना है कि वो संन्यासी पहले हैं और राजनेता बाद में।जब उनसे सवाल किया गया कि भविष्य में वो खुद को केंद्र में देखना चाहेंगे या राज्य में तो इसके जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वो अपने मठ में दिखना चाहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वो एक संन्यासी हैं और ये संन्यास वो 30 साल पहले ही ले चुके हैं।

राजनीति उनका फुल टाइम जॉब नहीं – सीएम योगी

उन्होंने आगे कहा कि राजनीति उनका फुल टाइम जॉब नहीं है और इस बात को उन्होंने कभी नहीं कहा। राजनीति को अपना सबकुछ मानकर नहीं किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “एक योगी नेतृत्व देने की क्षमता भी रखता है, इस चुनौती को स्वीकार भी किया है।” उन्होंने साफ किया, ‘मैंने कभी नहीं कहा कि मैं प्रधानमंत्री बनने जा रहा हूं, मैं एक योगी हूं और एक योगी के रूप में ही रहना चाहता हूं।

जानिए सीएम मोदी को कब हुई सबसे ज्यादा खुशी

इससे पहले योगी आदित्यनाथ से जब सवाल किया गया कि जब वो दो बार मुख्यमंत्री बने तो सबसे ज्यादा खुशी कब हुई, पहली बार या दूसरी बार. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी तब हुई थी जब उन्होंने एक योगी रूप में दीक्षा ली थी और वो उसी रूप में रहना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी और गम कभी नहीं रहता है।

Tags: BJPlatest news in hindiPM Narendra ModiUP CM Yogi AdityanathUttar PradeshYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण की...

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Mission Safe Future UP: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 से...

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

UP Polytechnic Renaming: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम बदलने का...

CM Yogi Fire Safety Orders

Fire Safety Orders: फायर सुरक्षा पर सख्त हुए योगी, अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

CM Yogi Fire Safety Orders: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Next Post

Kanpur: खून से उर्दू में लिखी चिट्ठी, किसान के घर लेकर पहुंचा कबूतर, चिट्ठी पढ़ी तो..., मच गया हंगामा

दुश्मनी बदली दोस्ती में Rakhi Sawant के बुरे वक्त में Sherlyn Chopra आई साथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist