नींबू के रस होता है गुणकारी
हमारे किचन में रखे कुछ ऐसे समान से हमारी समस्या का समाधान हो सकता है। इस बात की जानकारी बोहत ही कम लोगों को होती सबके घरों में आसानी से मिल जाने वाला नींबू (lemon) से काफी समस्या से हमें छुटकारा मिल सकता है। ऐसे ही समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम आपके लीए नींबू के रस के गुणकारी लाभ की जानकारी लेकर के आए है। जो आपको बताएगा कि कितना सहायक नींबू आपकी समस्याओं लिए हो सकता है।
पेट की समस्या के लिए फायदेमंद
यदी आप पेट की समस्या से अक्सर जूझते है तो नींबू आपकी इस समस्या का सहायक बन सकता है। इसमें कब्ज,उल्टी,खट्टी डकार जैसी समस्या का समाधान आपको नींबू दे सकता है। कब्ज में नींबू के रस का सेवन कर सकते है। सुबह खाली पेट पानी में नींबू और थोड़ा नमक डालकर उसका सेवन करें ऐसा करने से आपको कब्ज में राहत दिलाएगा नींबू अगर उल्टी की समस्या से जूझ रहे है तो बता दे नींबू के रस, जीरा और एक इलायची के दाने को पीसकर मिलाएं। दो घटों के अंतराल में इसे पीने से उल्टी बंद हो जाती है। खट्टे डकार आने की समस्या से भी छुटकारा सिर्फ आपको नींबू के रस से मिल सकता है। नींबू का रस, चीनी और थोड़ा नमक मिलाकर पीने से खट्टे डकार में आराम मिलता है।
वजन की समस्या का समाधान देगा नींबू
यदी वजन ज्यादा होने से परेशान हो रहे है तो इस समस्या का समाधान भी नींबू से हो सकता है। रोजाना सुबह एक गिलास पानी में एक नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से वजन कम करने में सहायक होता है।