Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कड़ी सुरक्षा के बीच Shah Rukh Khan के घर में घुसे 2 अनजान शख्स

कड़ी सुरक्षा के बीच Shah Rukh Khan के घर में घुसे 2 अनजान शख्स

नई दिल्ली: अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। शाहरुख के नाम की तरह ही उनका बंग्ला मन्नत (Mannat) भी काफी पॉपुलर है। उनके फैंस मुंबई जाकर मन्नत को एक बार देखने की चाहत जरूर रखते हैं। हाई सिक्योरिटी से लैस शाहरुख के इस घर में बिना इजाजत के कोई अंदर नहीं आ सकता।

लेकिन दो अनजान लोगों ने मन्नत की हाई सिक्योरिटी को चकमा दे दिया है। आपको बता दें, सुरक्षा से चारो तरफ से लैस शाहरुख के घर में 2 अनजान लोगों के घुसने की ख़बर आई है। इस ख़बर ने सभी को चौंका दिया है।

इतना ही नहीं ये दोनों लोग मन्नत के अंदर घुस कर तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम को ये दोनों लोग मन्नत के बैक गेट से अंदर घुसे थे। दोनों ने दीवार फांदकर घुसपैठ की थी।

फिलहाल सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़े गए दोनों शख्स गुजरात के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 21 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों खुद को शाहरुख खान का फैन बता रहे हैं। ये सब देखकर अब सवाल ये उठता है कि इतनी टाइट सिक्योरिटी के बीच ये लोग कहां से और कैसे घुसे। इतनी कड़ी सुरक्षा में चूक कहां पर हुई। जब ये अनजान लोग घर के अंदर दाखिल हुए तो उस समय सिक्योरिटी स्टाफ कहां था।

आपको बता दे, जब ये दोनों लोग घर में घुसे थे तो उस वक्त शाहरुख खान मौजूद नहीं थे। देर रात फिल्म जवान की शूटिंग पूरी कर वह सोने चले गए थे। इसके बाद घर में घुसपैठ करने वाले दोनों लोगों पर सिक्योरिटी की नज़र पड़ी और उन्हें पकड़ लिया गया।

Exit mobile version