Site icon News1India

Disha Patani Firing : प्रेमानंद महाराज पर बोलना दिशा पाटनी को पड़ा भारी, घर पर फायरिंग, सामने आई गोलियों की फुटेज

Disha Patani Firing

Disha Patani Firing : उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के  घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में अब बड़ा मोड़ सामने आया है। यह वारदात रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के आवास पर हुई, जहां तड़के करीब 3:30 बजे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इससे परिवार में दहशत का माहौल है।

अब इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया के ज़रिए ली है। उसने दावा किया है कि यह हमला दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी द्वारा संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी के खिलाफ दिए गए कथित बयान का बदला है। वायरल पोस्ट में धमकी भरे अंदाज़ में कहा गया है: “जो हमारे धर्म और संतों के खिलाफ बोलेगा, उसके घर पर ठायं-ठायं होगी। ये तो सिर्फ ट्रेलर था, आगे और बड़ा कदम उठाया जाएगा।”

क्या कहती है रोहित गोदारा की वायर पोस्ट?

पोस्ट में लिखा गया है कि खुशबू पाटनी ने संतों का अपमान कर सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी ने भी ऐसा किया तो उसे और उसके परिवार को निशाना बनाया जाएगा। यह धमकी सिर्फ खुशबू या दिशा पाटनी के लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों के लिए है।

यह भी पढ़ें : वारणासी BHU की PHD छात्रा का कमरे में मिला शव…

खुशबू पाटनी ने क्या कहा था?

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी, जो भारतीय सेना में पूर्व मेजर रह चुकी हैं, ने एक वीडियो संदेश में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था, “क्या कोई संत इस तरह की भाषा बोल सकता है?”
हालांकि बाद में उन्होंने प्रेमानंद महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद फायरिंग की यह गंभीर घटना हुई।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी अनुराग आर्य के अनुसार, घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और सोशल मीडिया पर वायरल धमकी पोस्ट का तकनीकी विश्लेषण भी शुरू कर दिया गया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा माना जाता है, इस समय विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा है।

उसने फायरिंग की जिम्मेदारी न केवल सोशल मीडिया पर ली, बल्कि वॉइस मैसेज भेजकर भी धमकी दोहराई है।बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित चौपला के पास दिशा पाटनी का घर हमेशा से शांत माना जाता रहा है, लेकिन इस फायरिंग और गैंगस्टर की खुली धमकी के बाद अब वहां सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। यह मामला अब सिर्फ एक फायरिंग नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक असहिष्णुता के खतरनाक ट्रेंड की तरफ भी इशारा कर रहा है।

Exit mobile version