मार्च का महीना खत्म होने को हैं। अभी बस दो ही दिन बचे हैं। इसके बाद अप्रैल का महीना शुरू होते ही आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। वहीं कई सामान ऐसे हैं जो एक अप्रैल से महंगे हो जाएंगे। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। दरअसल, 1 फरवरी को पेश आम बजट में कई चीजों पर टैक्स बढ़ाए जाने से उनकी कीमत में बढ़ोतरी होनी है। यह नियम 1 अप्रैल 2023 से प्रभाव में आएगा।
यहां आज हम आपको महंगे और सस्ते होने वाले दोनों सामानों की लिस्ट देने जा रहे हैं। इससे आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। आईए बताते हैं अप्रैल में क्या महंगा और क्या सस्ता होने वाला है।
जानिए क्या-क्या होगा स्स्ता
वित्त मंत्री ने घोषणा की थी कि एक अप्रैल से कैमरा लेंस, स्मार्टफोन जैसे सामान सस्ते हो जाएंगे। बजट पेश करने के दौरान कपड़ों, फ्रोजन मसल्स, फ्रोजनस्कवीड, मोबाइल फोन, कैमरे, एलईडी टीवी, बायोगैस से जुड़ी चीजें, इलेक्ट्रिक कारें, खिलौने, हीट क्वायल, डायमंड ज्वैलरी, बायोगैस से जुड़ी चीजें, साइकिल, केंद्र ने एसिटिक एसिड, कटे और पॉलिश किए गए हीरे और सेल फोन के लिए कैमरा लेंस पर आयात टैक्स कम कर दिया है। वहीं केंद्र ने प्रयोगशाला में बने हीरों को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बीजों पर मूल सीमा शुल्क में भी कटौती की है।
जानिए क्या-क्या होगा महंगा
बता दें कि 1 अप्रैल से महंगी होने वाली चीजों में सोना-चांदी और इनसे बनी ज्वैलरी, प्लेटिनम, इंपोर्टेड दरवाजे, किचन की चिमनी,घरेलू में इलेक्ट्रॉनिक चिमनी आभूषण, आयातित सामान, सिगरेट, सोना, प्लैटिनम, चांदी के बर्तन आदि महंगी हो जाएंगी। वहीं इन चीजों पर भी टैक्स घटाने का ऐलान 1 फरवरी को पेश बजट में वित्त मंत्री की तरफ से किया गया था।