Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home TOP NEWS

Sam Pitroda News: 150 करोड़ के जमीन घोटाले पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई, बोले- ‘मेरे पास कुछ भी नहीं’

बीजेपी नेता एन. आर. रमेश ने सैम पित्रोदा पर बेंगलुरु में 150 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। पित्रोदा ने इसे बेबुनियाद बताते हुए कहा कि भारत में उनके पास न कोई घर, न जमीन, न शेयर हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
February 27, 2025
in TOP NEWS
Sam Pitroda
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sam Pitroda Scam: भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। बीजेपी नेता एन. आर. रमेश ने उन पर बेंगलुरु में 150 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। यह जमीन 12.35 एकड़ में फैली हुई है, जिसे वन विभाग के अधिकारियों और पांच वरिष्ठ सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से कब्जाने का दावा किया गया है। मामले में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के पूर्व पार्षद रमेश ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और कर्नाटक लोकायुक्त को शिकायत दी है। इन आरोपों पर Sam Pitroda ने जोरदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में उनके पास न कोई घर है, न जमीन और न ही किसी तरह के शेयर। उन्होंने इसे पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें बेवजह विवाद में घसीटा जा रहा है।

बीजेपी नेता का आरोप

बीजेपी नेता एन. आर. रमेश का कहना है कि पित्रोदा ने बेंगलुरु के येलहंका इलाके में वन विभाग और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से 12.35 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने इस मामले में कर्नाटक लोकायुक्त और ईडी में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि इस जमीन की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई है, और इस कब्जे को लेकर पूरी जांच की जानी चाहिए।

RELATED POSTS

PM Modi

प्रधानमंत्री ने पित्रोदा के नस्लीय बयान पर कहा, “अमेरिका में शहजादे के अंकल रहते हैं, वो चमड़ी का रंग देख रहे।”

May 8, 2024
sam pitroda

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा फिर बने कांग्रेस का सिरदर्द, दिया विवादित बयान, कांग्रेस का हाल बेहाल

May 8, 2024

सोशल मीडिया पर दी सफाई

इन आरोपों का खंडन करते हुए सैम पित्रोदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “हाल ही में भारतीय मीडिया में मेरे खिलाफ जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे पास भारत में कोई संपत्ति नहीं है। न ही मेरे पास कोई जमीन, घर या शेयर हैं।”

Sam Pitroda ने आगे कहा कि वे दशकों से अमेरिका में रह रहे हैं और भारत में उनके पास किसी भी तरह की कोई वित्तीय या संपत्ति संबंधी होल्डिंग नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वह भारत में केवल सरकारी नीतियों और टेक्नोलॉजी पर सलाह देने के लिए काम करते रहे हैं और इस काम के लिए उन्होंने कभी कोई वेतन नहीं लिया।

भ्रष्टाचार पर दिया बड़ा बयान

Sam Pitroda ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि उन्होंने कभी भी किसी से रिश्वत नहीं ली और न ही किसी को रिश्वत दी है। उन्होंने कहा, “मैं यह बात रिकॉर्ड में रखना चाहता हूं कि अपने पूरे 83 साल के जीवन में मैंने न कभी रिश्वत दी है और न ही स्वीकार की है। यह पूर्ण सत्य है।”

अब देखना होगा कि इस मामले में कर्नाटक सरकार और जांच एजेंसियां क्या कदम उठाती हैं और आरोपों की सत्यता को लेकर क्या निष्कर्ष निकलता है।

यहां पढ़ें: Trump AI video: गाजा को लेकर ट्रंप का AI वीडियो विवादों में, नेतन्याहू के साथ बीच पार्टी और विशाल मूर्ति पर भड़के लोग
Tags: Sam Pitroda
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

PM Modi

प्रधानमंत्री ने पित्रोदा के नस्लीय बयान पर कहा, “अमेरिका में शहजादे के अंकल रहते हैं, वो चमड़ी का रंग देख रहे।”

by Mayank Yadav
May 8, 2024

PM Modi On Sam Pitroda Remarks:आज सैम पित्रोदा ने भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करके राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा...

sam pitroda

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा फिर बने कांग्रेस का सिरदर्द, दिया विवादित बयान, कांग्रेस का हाल बेहाल

by Mayank Yadav
May 8, 2024

Sam Pitroda: पित्रोदा ने ये बातें एक अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में कहीं। उनका कहना था...

CM

CM Yogi ON Sam Pitroda: CM योगी ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को घेरा, तो कांग्रेस ने जारी किया जयंत सिन्हा का वीडियो

by Mayank Yadav
April 25, 2024

CM Yogi Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान ने विवाद पैदा किया है। अमेरिका के इनहेरिटेंस...

Sam Pitroda on Virasat Tax: विरासत टैक्स क्या है? कांग्रेस के सीक्रेट प्लान का पर्दाफाश, चुनाव में भी कांग्रेस का बंटाधार

Sam Pitroda on Virasat Tax: विरासत टैक्स क्या है? कांग्रेस के सीक्रेट प्लान का पर्दाफाश, चुनाव में भी कांग्रेस का बंटाधार

by Mayank Yadav
April 24, 2024

Sam Pitroda: कई देशों में विरासती संपत्ति पर कर लगाया जाता है। इसे इनहेरिटेंस टैक्स कहा जाता है। इस कर...

Next Post
Eid holiday dispute

Eid holiday dispute: विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी रद्द, ईद पर लीव डबल... विवाद के बाद ममता सरकार की सफाई

Waqf Amendment Bill

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, 10 मार्च से संसद में पेश करने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version