Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

नेहरू मेमोरियल का बदला नाम तो राहुल गांधी ने अपने बयान से मचाया बवाल, कहा- ‘नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं

Juhi Tomer by Juhi Tomer
August 17, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर सियासत गरमा गई है। बता दें कि 14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने पर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साधने में लगा हुआ हैं। इसी बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने कहा है कि नेहरूजी की पहचान उनके नाम से नहीं, बल्कि उनके कर्म के कारण है। वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी नेहरू मेमोरियाल का नाम बदलने पर सरकार का घेराव किया है। उन्होंने कहा, यह नाम इसलिए नहीं बदला गया है कि दूसरे प्रदानमंत्रियों का काम दिखाना चाहते हैं, बल्कि वह नेहरूजी का नाम दबाना चाहते हैं।

बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी कहा था कि मोदी के पास भय, कठिनाई और असुरक्षा का एक बड़ा बंडल है। वहीं खासतौर पर जब बात भारत ते पहले और सबसे लंबे समय तक देश सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नेहरू की होती है, तो वे चीजें साफतौर पर नजर आ जाती हैं। जयराम ने आरोप लगाया था कि उनका एकमात्र एजेंडा नेहरू और नेहरूवादी विरासत को नकारना, बदनाम करना और नुकसान पहुंचाना है।

RELATED POSTS

Pm cares for children scheme, India News in Hindi, Latest India News

PM Cares : कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए आई योजना के 51 % आवेदन हुए खारिज, जानें क्या थी वजह ?

July 16, 2024
Pune porsche car crash, porsche car minor, bombay high court, kalyani nagar porsche car

Bombay  Porche Crash : पूणे पोर्श मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का आया फैसला

June 25, 2024

अखिलेश यादव ने भी सरकार के इस कदम पर साधा निशाना

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सरकार के इस कदम पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नाम बदलने की जो राजनीति हो रही है, वह दिल्ली वालों ने उत्तर प्रदेश से सीखी है। यहां इकाना स्टेडियम, जो भगवान विष्णु के नाम पर था। अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया। हमें इससे कोई नाराजगी नहीं है। हमें खुशी तब होती, जब उनके गांव बटेश्वर में भी एक यूनिवर्सिटी बन जाती। उनके परिवार के लोगों को और शुरूआती समय में जिन्होंने उनको राजनीति में आगे बढ़ाया उनका भी सम्मान हो जाता।

जानिए क्या है मेमोरियल का इतिहास?

एडविन लुटियंस की इंपीरियल कैपिटल का हिस्सा रहा तीन मूर्ति भवन अंग्रेजी शासन में भारत के कमांडर इन चीफ का आधिकारिक आवास था। ब्रिटिश भारत के अंतिम कमांडर इन चीफ के जाने के बाद 1948 में तीन मूर्ति भवन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का आधिकारिक आवास बन गया। वे यहां करीब 16 सालों तक रहें और यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस भी ली थी। उनके निधन के बाद इस तीन मूर्ति भवन को उनकी याद में समर्पित कर दिया गया। इसके बाद से ही इसे पंडित नेहरू मेमोरियल के नाम से जाना जाने लगा। अब केंद्र सरकार ने इसका नाम नेहरू मेमोरियल से बदलकर पीएम म्यूजियम एंड सोसायटी कर दिया है।

Tags: "Nehru memorial museum and libraryagter namechange Nehru Memorialcongress leader rahul gandhicongress vs bjpIndia News in HindiLatest India News UpdatesMuseum & LibrarynehruNehru Memorial Museum and Library Controversy "prime minister museum and libraryRahul Gandhi's
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Pm cares for children scheme, India News in Hindi, Latest India News

PM Cares : कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए आई योजना के 51 % आवेदन हुए खारिज, जानें क्या थी वजह ?

by Gulshan
July 16, 2024

PM Cares : कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया था। उन बच्चों की...

Pune porsche car crash, porsche car minor, bombay high court, kalyani nagar porsche car

Bombay  Porche Crash : पूणे पोर्श मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का आया फैसला

by Gulshan
June 25, 2024

Bombay  Porche Crash : बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुणे पोर्श कार दुर्घटना (Bombay  Porche Crash) मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

Pm modi, chandrababu naidu, India News in Hindi, Latest India News Updates

Modi 3.0 : 12 जून को शपथ लेंगे टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू जाने समारोह में पीएम मोदी समेत कौन से मुख्य अतिथी होंगे शामिल

by Gulshan
June 11, 2024

Modi 3.0 : मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने बताया कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू बुधवार के दिन सुबह 11:27...

केरल ब्लास्ट photo

Kerala serial blasts: बम धमाकों में अब तक 3 की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

by Saurabh Chaturvedi
October 30, 2023

नई दिल्ली। 29 अक्टूबर को दक्षिणी भारतीय राज्य केरल में हुए सीरियल बम धमाकों में अब तक मरने वालों की...

Rahul Gandhi photo

चुनाव के ऐलान होते ही राहुल गांधी ने खेला OBC कार्ड, कहा- अपनी सत्ता वाले राज्य में कराएंगे जातिगत

by Saurabh Chaturvedi
October 9, 2023

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को देश के 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया...

Next Post

Delhi: 7 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने वाले बयान का दिल्ली कांग्रेस प्रभारी ने किया खंडन, अलका लांबा को लेकर ये कहा

UP: अतिथियों को नाश्ता करवाने के लिए तिरंगे जैसे कपड़े का प्रयोग करने का वीडियो वायरल, 4 के खिलाफ FIR

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version