Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Noida: टिकट कटने की चर्चाओं के बीच बीजेपी सांसद महेश शर्मा के घर पहुंचे अमित शाह, क्या मिलेगा राजनीतिक जीवनदान?

गृह मंत्री अमित शाह का महेश शर्मा के घर आना और स्वादिष्ट भोजन करना महेश शर्मा के लिए अभयदान माना जा रहा है।

Juhi Tomer by Juhi Tomer
August 18, 2023
in Breaking, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
500
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यूं तो बड़े नेताओं का दौरे पर जाना और दौरे में पार्टी के नेताओं के घर जाना सियासत में कोई नई बात नही है, लेकिन कई बार एक दौरे कुछ बड़ा संदेश दे जाते हैं। गौतम बुद्ध नगर की सियासत में बीजेपी सांसद महेश शर्मा के घर पर गृह मंत्री अमित शाह का लंच चर्चाओ में रहा। बता दें कि चर्चा  इसलिए भी थी क्योंकि संसद महेश शर्मा का इस बार टिकट कटना तय माना जा रहा है। अब ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह का महेश शर्मा के घर आना और स्वादिष्ट भोजन करना महेश शर्मा के लिए अभयदान माना जा रहा है।

नोएडा से दो बार बीजेपी के सांसद महेश शर्मा के लिए हालिया कुछ समय से कुछ भी सही नही चल रहा है। 2014 में जब भाजपा की सरकार आई थी तो महेश शर्मा पावर कारीडोर के बहुत करीब थे, कल्चरल मिनिस्टर के तौर पर उन्होंने काफी महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। रामायण सर्किट गौतम बुध नगर में लव कुश मंदिर के अलावा देश में कई ऐसी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर थी। इन पर महत्वपूर्ण तरीके से काम चल रहा था लेकिन अचानक महेश शर्मा को केंद्रीय मंत्री से हटा दिया गया कोई भी पद उनको संगठन में नहीं दिया गया अतिरिक्त जिम्मेदारी भी नहीं दी गई।

RELATED POSTS

Noida News

किराए पर घर के लिए ग्रेटर नोएडा बना पहली पसंद, दिल्ली को भी पीछे छोड़ा

August 4, 2025
UP News

यूपी को मिला नया मुख्य सचिव, एसपी गोयल ने संभाली बागडोर!

July 31, 2025

इसके पीछे कारण माना जा रहा था कि आईबी की तरफ से उनकी रिपोर्ट ठीक नहीं थी गौतम बुद्ध नगर का कुछ सिस्टम ऐसा था जो उन्होंने खराब किया था वह क्या बातें थी, खुलासा कभी नहीं हुआ, अंदाजा लगा सकते थे कि ऐसा हुआ होगा वैसा हुआ होगा। उसके बाद श्री कांत त्यागी प्रकरण के बाद वे लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के निशाने पर आ गए ..अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी के बाद वे किसान आंदोलन में किसानों के निशाने पर भी आ गए थे।

महेश शर्मा के घर पर किया अमित शाह ने भोजन

उसके बाद से लगातार अफवाहों के बाजार गर्म है की इस बार महेश शर्मा का टिकट कटना तय है लेकिन अचानक गृह मंत्री अमित शाह का नोएडा दौरा और उसके बाद उनका महेश शर्मा के घर पर भोजन के लिए जाना गौतम बुद्ध नगर की सत्ता को एक सीधा संदेश जाएगा ।क्योंकि बीजेपी की सियासत को नजदीक से समझने वाले जानते है की बीजेपी में जिसके पर कतरे जाते है बीजेपी आलाकमान उससे दूरी बना लेता है , लेकिन अमित शाह ने महेश शर्मा के घर पहुंचकर एक बड़ा मैसेज दे दिया है । महेश शर्मा के डूबते करियर में अमित शाह का लंच संजीवनी बन सकता हैं।

वैसे भी रवायत यही है की देवताओं को प्रसन्न करने के लिए 56 भोग चढ़ाया जाता है कहते है 56 भोग खाकर भगवान प्रसन्न होते है .. ऐसे में महेश शर्मा को भी उम्मीद है की शायद स्वादिष्ट भोजन और नमक का फर्ज महेश शर्मा अदा कर दें और उन्हे राजनीतिक जीवनदान मिल जाय ।

Tags: amit shah crpfamit shah newsamit shah noidaamit shah plantaion event noidaamit shat greater noidaNOida NewsNoida News In Hindi
Share200Tweet125Share50
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Noida News

किराए पर घर के लिए ग्रेटर नोएडा बना पहली पसंद, दिल्ली को भी पीछे छोड़ा

by Gulshan
August 4, 2025
0

Noida News : 2025 की दूसरी तिमाही में भारत का किराए का आवासीय बाज़ार तेज़ी से उभरा है, और इसमें...

UP News

यूपी को मिला नया मुख्य सचिव, एसपी गोयल ने संभाली बागडोर!

by Gulshan
July 31, 2025
0

आशुतोष अग्निहोत्री : मुख्य सचिव बनने के बाद एसपी गोयल ने गुरुवार को सबसे पहले सचिवालय जाकर कार्यभार संभाला. मुख्य...

Noida News

नोएडा में थार का कहर, तेज रफ्तार ने युवक को रौंदा, हालत नाज़ुक

by Gulshan
June 3, 2025
0

Noida News : नोएडा के सेक्टर-53 इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Noida News

नोएडा में पुलिस मुठभेड़, चोरी के गहनों के साथ बाइक सवार बदमाश घायल, 7 लाख की लूट बरामद

by Akhand Pratap Singh
May 15, 2025
0

Noida News: नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में पुलिस और रेकी कर घरों में चोरी करने वाले एक शातिर...

Noida News

नोएडा में गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर युवती ने की आत्महत्या, ब्लू लाइन सेवा बाधित

by Akhand Pratap Singh
May 6, 2025
0

Noida News: नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दुखद घटना घटी जब 25 वर्षीय सिम्मी, पुत्री...

Next Post
यूपी की कमान अजय राय के हाथ, जानिए क्या है कांग्रेस का सियासी खेल

UP: यूपी की कमान अजय राय के हाथ, जानिए क्या है कांग्रेस का सियासी खेल

ट्रैफिक पुलिस में तैनात कांस्टेबल पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Noida: ट्रैफिक पुलिस में तैनात कांस्टेबल पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, ड्राइवर ने किया हत्या का प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version