Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

29 Trains Late : घने कोहरे ने थामी दिल्ली की रफ्तार, 29 ट्रेनें लेट…बारिश से बढ़ी सर्दी की मार

दिल्ली में घने कोहरे के चलते ट्रेनों और वाहनों की रफ्तार थम गई है। कोहरे के कारण दिल्ली पहुंचने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, सुबह हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने बारिश और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Gulshan by Gulshan
January 16, 2025
in Latest News, दिल्ली
29 Trains Late
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

29 Trains Late : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई है। कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी देखा जा रहा है। कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जबकि फ्लाइट्स को भी डायवर्ट किया जा रहा है। दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें इस समय देरी से चल रही हैं। बुधवार रात और गुरुवार सुबह की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड को और बढ़ा दिया है।

पहाड़ी इलाकों (29 Trains Late) में हो रही बर्फबारी का असर सीधे तौर पर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ा है, जिससे घने कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बारिश और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक कोहरे और बारिश की संभावना जताई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दिल्ली-एनसीआर में कल सुबह से घना कोहरा बना रहा, लेकिन दोपहर तक हल्की धूप ने राहत दी और शाम होते-होते कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इस बारिश ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया और तापमान में गिरावट आई।

RELATED POSTS

No Content Available

यह भी पढ़ें : दिल्ली में ठंड का कहर, UP-बिहार समेत इन राज्यों में बादलों की दस्तक, जानें आज के मौसम का हाल

दिल्ली सरकार ने लागू की ग्रेप 3 और 4

दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण बुधवार शाम को ग्रेप 3 और ग्रेप 4 लागू किया था, लेकिन बारिश के कारण हवा में हल्का सुधार हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अब करीब 200 के आस-पास है, जबकि कल यह 400 से ऊपर था। कल, यानी बुधवार को दिल्ली में 300 से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं, जबकि कई उड़ानों के रूट डायवर्ट किए गए। विजिबिलिटी कम होने के कारण कुछ विमानों को उड़ान भरने से भी रोका गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर हर दिन 1300 उड़ानों का संचालन होता है, जिनमें से कई प्रभावित हुईं।

Tags: 29 Trains Late
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sambhal News

संभल में बिजली चोरों पर बिजल विभाग ने कसा शिकंजा, एक महीने में 1400 केस दर्ज

Mahakumbh 2025: जानिए कुंभ में भक्तों से कितने रुपए का टैक्स वसूलते थे अंग्रेज, नाईयों की वसूली रकम से मालामाल हुए अफसरान

Mahakumbh 2025: जानिए कुंभ में भक्तों से कितने रुपए का टैक्स वसूलते थे अंग्रेज, नाईयों की वसूली रकम से मालामाल हुए अफसरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version