Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने दिलाई शपथ

Presidential Oath Ceremony Live: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, महामहिम मुर्मू को दी गई 21 तोपों की सलामी

President Droupadi Murmu Oath Ceremony Live: देश की 15वीं द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पथ की शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई देशों के राजदूत और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहेंगे. इस खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें News1इंडिया के साथ….

राष्ट्रपति द्रौपदी ने ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी मिली

कारगिल विजय दिवस भी दी शुभकामनाएं

मुझे इस बात की संतुष्टि है कि जो लोग वर्षों से विकास से वंचित थे–गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी- मुझे अपने प्रतिबिंब के रूप में देख सकते हैं। मेरे नामांकन के पीछे गरीबों का आशीर्वाद है, यह करोड़ों महिलाओं के सपनों और क्षमताओं का प्रतिबिंब है. उन्होंने आगे कहा, 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है. ये दिन, भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम, दोनों का ही प्रतीक है. मैं आज, देश की सेनाओं को तथा देश के समस्त नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं.

राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना देश के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि

इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं देश का पहला राष्ट्रपति हूं जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ था। स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी. राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत के हर गरीब की उपलब्धि है. मेरा नामांकन इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकते हैं बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकते हैं.

द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं

द्रौपदी मुर्मू को CJI एनवी रमना ने दिलाई पद की शपथ, निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं.वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं.

द्रौपदी मुर्मू संसद के सेंट्रल हॉल में पहुंचीं

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के सेंट्रल हॉल में पहुंचीं. वह शीघ्र ही राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी.

9:55 AM, 25 July 2022

राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद के साथ द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली में निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद के लिए रवाना हुए. द्रौपदी मुर्मू शीघ्र ही भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी.

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. जिसके बाद तस्वीरों में रामनाथ कोविंद के साथ बैठे दिखाई दे रही हैं. अब यहां से द्रौपदी मुर्मू और रामनाथ कोविंद का काफिला सेंट्रल हॉल के लिए रवाना होगा.

रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी का स्वागत किया

शपथ लेने से पहले द्रौपदी मूर्मू ने बापू की श्रद्धांजलि दीं

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले द्रौपदी मूर्मु (Draupadi Murmu) सोमवार की सुबह राजघाट पहुंचीं. निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

राजघाट के लिए रवाना हुईं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) राष्ट्रपति भवन की गाड़ी में बैठकर राजघाट के लिए रवाना हो गई हैं. यहां से वो सीधा राजघाट जाएंगी जहां वो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी.

चीफ जस्टिस एन.वी. रमण मुर्मू को दिलाएंगे शपथ

द्रौपदी मुर्मू को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य जस्टिस एन.वी. रमण आज 15वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ दिलवाएंगे.

द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज देश के 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. जानकारी के अनुसार, सुबह सवा 10 बजे संसद भवन के सेंट्रल हॉल में समारोह होगा.

Exit mobile version