• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

Tiger Day Special: सबसे ज्यादा भारत में दहाड़ते हैं बाघ, जंगल के राजा के लिए है 300 करोड़ का बजट

by Web Desk
July 29, 2022
in बड़ी खबर
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आशीष चतुर्वेदी,एडिटर इनपुट

एक समय ऐसा था, जब देश का राष्ट्रीय पशु कहलाने वाला बाघ भारत में ही विलुप्त होने की कगार में था। लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार की पहल के साथ-साथ वन मंत्रालय ने बाघों के संरक्षण के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाये और उसका नतीजा ये निकला कि जहां दो दशक पहले तस्करी के कारण बाघों की संख्या लगातार कम हो रही थी।

Related posts

Lalu family

टेंशन के बीच Lalu family में खुशखबरी: तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने, बेटे की तस्वीर शेयर की

May 27, 2025
आतंकियों की फैक्ट्री रहा है संभल का दीपा सराय इलाका, हिंसाग्रस्त मोहल्ले के उमर को अलकायदा ने बनाया था चीफ

आतंकियों की फैक्ट्री रहा है संभल का दीपा सराय इलाका, हिंसाग्रस्त मोहल्ले के उमर को अलकायदा ने बनाया था चीफ

November 25, 2024

वहीं 2018 की गणना के अनुसार भारत में बाघों की संख्या बढकर 2967 हो गयी। बाघों की घटती संख्या के कारण भारत सरकार ने 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के नाम से परियोजना शुरू की थी। उस समय 9 टाइगर रिजर्व ही इसके दायरे में आते थे।

देश में अब टाइगर रिजर्व की संख्या बढ़कर 52 हो गयी है। जिसमें बाघों का संरक्षण किया जा रहा है उनके बारे में बताया जाता है कि एक बाघ की औसतन आयु जंगल में 8 से 15 साल और चिडियाघर में करीब 16 से 20 साल होती है।

नर बाघ की लंबाई 275 से 290 सेमी

बाघ बिल्ली की प्रजाती का सबसे बडा जानवर होता है। नर बाघ की लंबाई 275 से 290 सेमी और मादा बाघ की लंबाई लगभग 260 सेमी तक होती है। बाघों की मृत्यु दर में भी पिछले कई सालों से कमी देखी गयी है। सबसे ज्यादा बाघों की तस्करी उसकी खाल के कारण होती है। बाघ की खाल की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों रूपये होती है।

सबसे ज्यादा मांग चीन, तिब्बत और वियतनाम देशों में है, जहां न केवल बाघों का मांस खाया जाता है बल्कि उसके शरीर के अंगों का कारोबार भी बडी मात्रा में किया जाता है। हमारे देश में एक बाघ के लिए 20 से 200 किमी तक का एरिया विचरण के लिए होता है, वहीं रूस में एक बाघ के लिए 800 से 1200 किमी का एरिया निर्धारित किया गया है। बाघों के संरक्षण के लिए सरकार हर साल भारी भरकम खर्च करती है।

300 करोड़ का बजट बाघों के संरक्षण के लिए निर्धारित

केन्द्र सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 300 करोड़ रूपये का भारी-भरकम बजट बाघों के संरक्षण के लिए निर्धारित किया गया है। इस बजट में टाइगर रिजर्व के आस-पास रह रहे लोगों को विस्थापित करने का काम भी किया जा रहा है।

जिससे कि यहां जानवर स्वछंद रूप से विचरण कर सकें। टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में रह रहे परिवार को विस्थापित करने के लिए पहले 10 लाख रुपये दिये जाते थे। लेकिन अब इस रकम को बढ़ा कर एक परिवार को 15 लाख रूपये दिये जाते हैं। जिससे कि कोर एरिया में रह रहे लोगों को वहां से हटाया जा सके और जंगल का राजा ही जंगल में रह सके।

बाघों को लेकर यह केवल भ्रांति है

इससे आए दिन होने वाली खटनाओं को भी रोका जा सकेगा। क्योंकि बाघ वहां रह रहे लोगों का कभी शिकार भी कर लेता है। इसका डर वहां रहने वाले लोगों को हमेशा बना रहता है। जंगल के कोर एरिया से परिवारों के विस्थापित होने के बाद यह घटनाएं भी खत्म हो जायेंगी। बाघों को लेकर यह केवल भ्रांति है कि रेडियों कालर से बाघों के जीवन यापन में कोई दिक्कतें आती हैं।

WWF के अधिकारियों के अनुसार रेडियों कालर की ही देन है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में जहां एक भी बाघ नहीं बचा था। आज करीब एक दर्जन से ज्यादा बाघ वहां की शोभा बढा रहे हैं। वन विभाग और कई एनजीओ के द्वारा समय-समय पर जंगल के आस-पास रह रहे लोगों को कार्यशाला आयोजित कर बाघों के बारे में जागरुक किया जाता है।

ताकि वह उसको किसी तरह से क्षति न पहुंचायें और तस्करी रोकने में मदद कर सकें। सामान्यतः टाइगर रिजर्व दो भागों में बंटा होता है एक कोर एरिया जहां इनकी दिनचर्या व जीवन यापन होता है और दूसरा बफर जोन जो इस कोर एरिया के चारों तरफ का एरिया माना जाता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोर एरिया में पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध है।

टाइगर रिजर्वों में बाघों की दहाड़

बाघों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण NTCA ने आमूलचूल प्रयास किये जिसका नतीजा है कि आज हमारे देश के टाइगर रिजर्वों में बाघों की दहाड़ सुनाई देती है। जब भी कोई पर्यटक टाइगर रिजर्व घूमने जाता है तो बाघ की एक झलक पाने के बाद ही वह अपनेआप को आत्म संतुष्ट मानता है और अपनी यात्रा सफल। जंगल बिना बाघ की दहाड़ के सूना होता है इसलिए उसको जंगल का राजा कहा जाता है।

टाइगर एक प्रजाति का ही संरक्षण नहीं है बल्कि यह पूरे ईको सिस्टम के संरक्षण और संवर्धन के लिए जरूरी है। जब हमारा ईको सिस्टम सुरक्षित होगा तो पर्यावरण भी साफ-सुधरा होता है। पूरे भारत में 350 से ज्यादा मीठे पानी के श्रोत केवल टाइगर रिजर्व में ही हैं। इसलिए बाघ और जंगल दोनों को सुरक्षित रखना अति आवश्यक है।

29 जुलाई को टाइगर्स डे

कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों के द्वारा सेंट पीटसबर्ग में आयोजित शिखर सम्मेलन में ही 29 जुलाई को टाइगर्स डे के नाम से मनाये जाने का ऐलान हुआ था।

सफेद बाघ केवल भारत में ही हैं। इसे सबसे पहले मध्य प्रदेश के रीवा रियासत के महाराज ने जंगल में देखा था और उसका नाम मोहन रखा था। देश में जितने भी सफेद बाघ हैं वह सब मोहन की ही संतान हैं।

काला बाघ भी केवल भारत के ही उडीसा राज्य के सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व में ही संरक्षित किया गया था।

Tags: amit shahNews1IndiaPM ModiTiger Day
Share196Tweet123Share49
Previous Post

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पूरा शेड्यूल, कौन सा मैच कितने बजे और कहां खेला जाएगा? पढिए पूरी जानकारी

Next Post

Commonwealth Games 2022 Day 1: आज होगा भारत VS पाकिस्तान, इतने बजे शुरू होगा मैच

Web Desk

Web Desk

Next Post

Commonwealth Games 2022 Day 1: आज होगा भारत VS पाकिस्तान, इतने बजे शुरू होगा मैच

UPCA
family drama jija saali swap bareilly

Bareilly Family Drama: जीजा-साली और साला-बहन की अदला-बदली से हुआ रिश्तों का अजब उलटफेर,मामा बन गया फूफा, सब रह गए हक्का-बक्का

September 17, 2025
Modi Government Biggest Welfare Schemes

Modi Birthday Day: हर घर पहुंचीं मोदी की मदद ! घर,स्वास्थ्य,बैंकिंग,पेंशन और मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं करोड़ों लोगों को मिली

September 17, 2025
varanasi court violence police attack

Varanasi Court Violence: वाराणसी कचहरी में वकीलों का हमला, दारोगा और सिपाही की पिटाई, क्या है विवाद की जड़, पुलिस प्रशासन में मची खलबली

September 17, 2025
ai video controversy in bihar elections

Patna High Court से कांग्रेस को करारा झटका,क्यों दिया PM की मां का वीडियो हटाने का आदेश, बिहार की राजनीति में मचा बवाल

September 17, 2025
mobile game addiction causes tragedy

Mobile Game Addiction Tragedy: मोबाइल गेम की लत और लालच ने ले ली मासूम की जान,जानिए कैसे परिवार की खुशियाँ गई छीन

September 17, 2025
up tet rules relief for teachers

TET Rules in UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला,शिक्षकों के हित में,सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिवीजन याचिका होगी दायर

September 17, 2025
vishwakarma puja benefits and timing

Vishwakarma Puja 2025: दुनिया के पहले इंजीनियर और वास्तुकार, सृष्टि, मंदिरों, पुलों, शस्त्रों और यंत्रों के रचनाकार की जयंती

September 17, 2025
Electric scooter blast in Agra

Agra news:आगरा में इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लास्ट! चार्जिंग के दौरान बनी आग का गोला ,बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत

September 17, 2025
Kanpur

“I Love मोहम्मद” बोर्ड विवाद: Kanpur में FIR से भड़का मुस्लिम फिर्का संग्राम, बरेली दरगाह ने जताई कड़ी आपत्ति

September 17, 2025
Delhi NCR weather rain forecast

Delhi NCR Weather Update: कब से लौटेगी बारिश उमस से मिलेगी राहत ,आएगा मौसम में बदलाव

September 17, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version