बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

यूपी के स्वास्थ्य सेवाओं की बदलेगी तस्वीर, अब नहीं करनी पड़ेगी इमरजेंसी में भागदौड़

by Web Desk
जुलाई 30, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी की जा रही है। ताकि लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा दी जा सके। दरअसल यूपी के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को न केवल अपडेट किया जा रहा है।

बल्कि मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार कुछ बड़े कदम उठाने जा रही है। इस बदलाव से खासतौर पर किसी इमरजेंसी में भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी। इससे अस्पतालों और संस्थाओं का सूरत भी बदलेगी।

RELATED NEWS

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

जुलाई 8, 2026
Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जुलाई 8, 2026

एक कॉल पर मिलेगी एंबुलेंस

यूपी की योगी सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्लान पर काम कर रही है। अब यूपी में एक कॉल पर एंबुलेंस आएगी। यही नहीं हास्पिटल में भी तुरंत इलाज शुरू होगा, WHO और AIIMS की ओर से ट्रेनिंग और गैप एनालिसिस में मदद दी जाएगी। प्लान किया जा रहा कि 2026 तक 47 मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे।

आपको बता दें देश में पहली बार यूपी लाईव इमरजेंसी मानिटरिंग सिस्टम लागू करने जा रहा है। कोविड कमांड सेंटर की तर्ज पर इंटीग्रेटेड ट्रामा और इमरजेंसी सेंटर की स्थापना की जाएगी।

दिसंबर 2026 तक लॉन्ग-टर्म की रणनीति

वहीं एंबुलेंस और ट्रेंड टेक्निकल स्टाफ में बढ़ोत्तरी की जाएगी जिसके चलते औसतन हर वर्ष तीन लाख मरीजों का इलाज होगा। रोजाना 40 हजार कॉल अटेंड करने की क्षमता होगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए दिसंबर 2023 तक मिड-टर्म और दिसंबर 2026 तक लॉन्ग-टर्म की रणनीति बनाई गई है।

वहीं योजना को धरातल पर उतारने के लिए दिसंबर 2023 तक मिड-टर्म और दिसंबर 2026 तक लॉन्ग-टर्म रणनीति बनाई गई। मिड-टर्म पॉलिसी के तहत अगले दो वर्षों में कॉल सेंटर और मोबाइल ऐप तैयार किया जाएगा, साथ ही चार लेवल वन, चार लेवल दो और चार लेवल तीन के इमरजेंसी चिकित्सा केंद्रों को भी क्रियाशील किया जाएगा ।

चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों का होगा अपग्रेडेशन

लॉन्ग-टर्म पॉलिसी के तहत करीब चार हजार एंबुलेंस क्रियाशील की जाएंगीं,नौ लेवल वन, 10 लेवल दो और 27 लेवल तीन के आकस्मिक चिकित्सा केंद्र क्रियाशील किए जाएंगे। पूरी योजना को लागू करने के लिए 47 मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे।

इसमें लेवल थ्री और टू स्तर के मेडिकल कॉलेजों को लेवल वन में अपग्रेड किया जाएगा। इन चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों का अपग्रेडेशन होगा।

दिसंबर 2023 तक एसजीपीजीआई, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, कन्नौज, बदायूं, अयोध्या, जिम्स नोएडा, बस्ती, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद और बहराइच को अपग्रेड किया जाएगा।दिसंबर 2026 तक UPMS सैफई, RMLIMS आगरा, झांसी, प्रयागराज, चाइल्ड PGI, बांदा, सहारनपुर, जालौन, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, हरदोई, एटा, फतेहपुर, देवरिया, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर और 14 अन्य मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड किया जाएगा।

ये भी पढ़े– UP: बस्ती जिले में बच्चों के निवाले पर डाला जा रहा डाका, जानिए पूरा मामला

Tags: BJPcmyogiHealth NewsNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Allahabad High Court on Child Marriage: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाल विवाह को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद...

Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली...

Road Accident

Road Accident: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर क्रॉस बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Kanpur Road Accident: कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी हाईवे...

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs

Sawan 2026 : ज्योतिष के अनुसार, सावन में किन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना माना जाता है। यह महीना भगवान...

Next Post

प्रतापगढ़: भारी बारिश से स्कूल बना तालाब, पढ़ाई हुई बंद

Breaking News: उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist