Thursday, November 26, 2026 8:22 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Lucknow Fire: सहारा शहर में लगी भीषण आग,सुब्रत राय की यादें जलकर राख;15 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

Lucknow Fire: सहारा शहर में लगी भीषण आग,सुब्रत राय की यादें जलकर राख;15 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

लखनऊ के सहारा शहर में गुरुवार शाम सुब्रत राय की एग्जीबिशन गैलरी में भीषण आग लग गई। 15 दमकल गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ।

by SYED BUSHRA
26/11/2026
Sahara City Fire Lucknow

Sahara City Fire Lucknow:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विपुल खंड-1 स्थित सहारा शहर में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे भीषण आग लग गई। आग परिसर के मुख्य गेट के पास बनी सुब्रत राय की एग्जीबिशन गैलरी में लगी थी। देखते ही देखते आग ने पूरी गैलरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

सूचना मिलते ही गोमती नगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए हजरतगंज, चौक, इंदिरानगर, आलमबाग, बीकेटी, सरोजनी नगर, गोसाईंगंज और पीजीआई समेत कई फायर स्टेशनों से कुल 15 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात 10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

15 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने 42 मीटर ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। इसके अलावा नगर निगम की ओर से हाईमास्ट लाइट लगाई गईं, ताकि अंधेरे में राहत और बचाव कार्य प्रभावित न हो। मौके पर आठ जेसीबी, पानी के टैंकर और एंटी स्मोक गन भी मंगाई गईं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

RELATED NEWS

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Lucknow Coaching Center Fire: 15 छात्रों की मौत, कई घायल, सामने आई मृतकों और घायलों की सूची, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

June 22, 2026
Fire Tragedy: आग से बचने की कोशिश में महिला की दर्दनाक मौत, पति-बेटी झुलसे, इलाके में मची अफरा-तफरी

Fire Tragedy: आग से बचने की कोशिश में महिला की दर्दनाक मौत, पति-बेटी झुलसे, इलाके में मची अफरा-तफरी

January 12, 2026

स्कूटर से तस्वीरों तक सब राख

सहारा शहर के मुख्य गेट के दाहिनी ओर सुब्रत राय ने एग्जीबिशन सेंटर बनवाया था। इस गैलरी में उनके जीवन और सहारा समूह के सफर से जुड़ी यादें संजोकर रखी गई थीं। यहां प्रसिद्ध खिलाड़ियों और कई हाईप्रोफाइल हस्तियों के साथ उनकी तस्वीरें भी मौजूद थीं।

गैलरी में वह स्कूटर भी रखा गया था, जिससे सुब्रत राय ने अपने करियर की शुरुआत की थी। आग की चपेट में आने से स्कूटर, तस्वीरों और ऐतिहासिक सामान समेत गैलरी में रखी तमाम यादें जलकर खाक हो गईं।

सील परिसर में आग लगने पर सवाल

सहारा शहर को छह अक्टूबर 2026 को लीज की शर्तों का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने सील कर दिया था। इसके बाद से परिसर में आम लोगों की आवाजाही बंद है। यहां नगर निगम का ईटीएफ बल सुरक्षा में तैनात रहता है। बताया जा रहा है कि परिसर में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। ऐसे में आग लगने की वजह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मुख्य गेट के पास पेट्रोल और डीजल के कई कनस्तर भी मिले। सुरक्षा कर्मियों के अनुसार, इन्हें परिसर के पेट्रोल पंप से चोरी करने वाले कुछ लोगों से पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की गई थी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि शुरुआती सूचना पर गोमती नगर से दमकल की गाड़ी भेजी गई थी। आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

Related Posts

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Lucknow Coaching Center Fire: 15 छात्रों की मौत, कई घायल, सामने आई मृतकों और घायलों की सूची, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

June 22, 2026
Fire Tragedy: आग से बचने की कोशिश में महिला की दर्दनाक मौत, पति-बेटी झुलसे, इलाके में मची अफरा-तफरी

Fire Tragedy: आग से बचने की कोशिश में महिला की दर्दनाक मौत, पति-बेटी झुलसे, इलाके में मची अफरा-तफरी

January 12, 2026
Sahara City

Sahara City controversy: स्वप्ना रॉय और रिश्तेदारों के भागने से बढ़ा हंगामा, कर्मचारी बोले—“हमारी मेहनत लूटी जा रही है”

October 5, 2025

POPULAR POST

Religious Donation: बुधवार को गणेश जी की पूजा के बाद करें इन 4 चीजों का दान, दूर होंगी जीवन की बाधाएं और खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Religious Donation: बुधवार को गणेश जी की पूजा के बाद करें इन 4 चीजों का दान, दूर होंगी जीवन की बाधाएं और खुलेंगे तरक्की के रास्ते

November 24, 2026
Traffic Police Vehicle Seizure Rules

Traffic Rules: ट्रैफिक पुलिस कब कर सकती है आपकी गाड़ी सीज? जानिए नियम और छुड़ाने का पूरा तरीका

November 23, 2026
up election 2027 survey

UP Election 2027: यूपी में BJP और सपा के बीच कांटे की टक्कर, क्या बदलेगी सत्ता की तस्वीर?

November 25, 2026
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

November 23, 2026
Gurugram News: गुरुग्राम में सिगरेट पीने वालों को झटका! सड़क, पार्क और बस स्टैंड पर पकड़े गए तो लगेगा 200 रुपये जुर्माना

Gurugram News: गुरुग्राम में सिगरेट पीने वालों को झटका! सड़क, पार्क और बस स्टैंड पर पकड़े गए तो लगेगा 200 रुपये जुर्माना

November 24, 2026
UPI refund complaint process

UPI Payment Failed: पैसे कट गए लेकिन भुगतान फेल, तो क्या करें जानिए पूरा तरीका

November 22, 2026

LATEST

Sahara City Fire Lucknow

Lucknow Fire: सहारा शहर में लगी भीषण आग,सुब्रत राय की यादें जलकर राख;15 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

November 26, 2026
UP Weather Update

UP Weather: ठंड के साथ जहरीली हुई हवा, सुबह-शाम कोहरे का अलर्ट; बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी की सलाह

November 26, 2026
SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026
Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

November 26, 2026
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

November 26, 2026
December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India