Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बिजनौर में कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्व प्रधान ने रची थी माहौल खराब करने की साजिश

by Web Desk
July 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

संभल जनपद में शिव तेरस के दिन सांप्रदायिक माहौल खराब करने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। इस साजिश में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वहीं पुलिस ने आरोपियों से तमंचा और कारतूस सहित गौकशी का सामान बरामद किया है। घटना नखासा थाना क्षेत्र के पीपली रेहमापुर गांव की है। जहां शिव तेरस के दिन कावड़ यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने गोकशी करके गौ मांस सड़क पर फेंककर माहौल खराब करने की बड़ी साजिश रची थी।


सड़क पर गौमांस मिलने की सूचना पर ग्राम प्रधान के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर फेंके गौ मांस को वहां से हटवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके गहनता से जांच पड़ताल शुरू की, तो ग्राम प्रधान के पिता पूर्व प्रधान भूरा के द्वारा ही माहौल खराब करने का पर्दाफाश हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने भूरा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान के पिता पूर्व प्रधान भूरा, गो कशी करने वाले मोहम्मद नबी,तौफीक और बैल बेचने के आरोप में रामगोपाल को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी चक्रेश मिश्रा ने इस साजिश का पर्दाफाश किया।
एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गोकशी करके मांस फेंकने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से गौ मांस बरामद किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की तो इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि पुलिस को घटना की जानकारी देने वाली गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान के पिता और पूर्व प्रधान भूरा ने ही पूरी साजिश रची थी। गौकशी करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिय भूरा ने ही पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की जांच पड़ताल में नाम सामने आने पर भूरा गोकशी के आरोपी मोहम्मद नबी और तौफीक और बैल बेचने के आरोपी रामगोपाल गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों से तमंचा कारतूस सहित गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं और चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है।

RELATED NEWS

Prayagraj SRN Hospital Dispute

SRN Hospital Dispute: डॉक्टरों और वकीलों के विवाद से ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं, दूसरे दिन भी जारी रहा हंगामा, मरीजों की बढ़ी परेशानी

May 21, 2026
Gonda crocodile attack

गोंडा में खौफनाक हादसा: अंतिम संस्कार में आये दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

May 21, 2026

Tags: Bijnor News In HindiUP NewsUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Prayagraj SRN Hospital Dispute

SRN Hospital Dispute: डॉक्टरों और वकीलों के विवाद से ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं, दूसरे दिन भी जारी रहा हंगामा, मरीजों की बढ़ी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Prayagraj SRN Hospital Dispute: Prayagraj के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय यानी एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों और वकीलों के बीच शुरू हुआ...

Gonda crocodile attack

गोंडा में खौफनाक हादसा: अंतिम संस्कार में आये दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gonda crocodile attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरयू नदी...

Chinese Manjha Ban :  यूपी में अब जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कसेगा कानून का सख्त शिकंजा? पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

Chinese Manjha Ban : यूपी में अब जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कसेगा कानून का सख्त शिकंजा? पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

by Kirtika Tyagi
May 20, 2026

Chinese Manjha Ban Law: उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझा लगातार लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा...

Uttar Pradesh में आयुष्मान योजना से 50 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

Uttar Pradesh में आयुष्मान योजना से 50 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh में योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत करने में जुटी हुई है। गरीबों और जरूरतमंदों को बेहतर...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Next Post

Sanket Sargar: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को सिल्वर जिताने वाले संकेत सरगर 4 साल पहले तक करते थे ये काम, जानकर उड़ जाएंगे होश

PM आवास योजना में मकान दिलाने के लिये रिश्वत लेते डूडा कर्मी का वीडियो वायरल,DM ने लिया सख्त एक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist