कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन शनिवार 30 जुलाई को भारत की ओर से 11 खेलों के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया गया। भारत ने दूसरे दिन 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य सहित 4 मेडल अपने नाम किए।
संकेत करगर ने खोला भारत का खाता

वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम वजन केटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। इस सिल्वर मेडल के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अपना खाता खोला।
संकेत ने स्नैच में 113 किलोग्राम का वजन उठाया जबकि क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम का वजन उठाया। इस इवेंट में मलेशिया के बिन कसदन मोहम्मद पहले स्थान पर रहे. उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 142 किलोग्राम तक का वजन उठाया था।
मीराबाई ने जीता गोल्ड-

मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में भारत के लिए पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 गोल्ड मेडल जीता, स्नैच राउंड और क्लीन एंड जर्क मिलाकर उन्होने 201 किलो का संयुक्त वजन उठाया।
बिंद्यारानी देवी ने जीता सिल्वर –

49 किलोभार वर्ग में भारत की मीराबाई चानू के गोल्ड मेडल जीतने के बाद बिंद्यारानी देवी ने मोर्चा संभाला। बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्राभार वर्ग में कुल 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
गुरूराजा ने दिखाया दम, जीता कांस्य पदक –

भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का दूसरा पदक जीत लिया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। स्नैच एंड क्लीन-जर्क इवेंट में गुरुराजा ने पदक अपने नाम किया। स्नैच में गुरुराजा ने 118 किलोग्राम का भार उठाया, जबकि क्लीन एंड जर्क में 269 किलोग्राम का भार उठाया।